जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: एथलेटिक्स ट्रैक पर 5 और 3 हजार मीटर की स्टीपलचेज इवेंट की एशियन गेम्स की गोल्ड एंड सिल्वर मेडलिस्ट पारुल चौधरी ने यूपी पुलिस में बतौर डिप्टी एसपी ज्वाइनिंग करने के साथ ही अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ ली है। पारुल की ज्वाइनिंग पर उनके परिवार, कोच और साथी खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।
मुरादाबाद की डॉ. आंबेडकर पुलिस एकेडमी में पहुंचकर डिप्टी एसपी के पद पर ज्वॉइन लेने वाली एथलीट पारुल चौधरी का स्पोर्ट्स कॅरियर ग्राफ मौजूदा समय सफलता के शीर्ष की ओर अगसर है। खेतों की कच्ची मिट्टी से दौड़कर उभरी स्टीपलचेज इवेंट की इस धाविका ने वर्ष 2023 के एशियन गेम्स में 5000 मीटर दौड़ में गोल्ड और 3000 मीटर स्टीपलचेस में रजत पदक जीता है। पारुल की स्वर्णिम सफलता के लिये उन्हें राज्य सरकार के ने उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी एसपी का पद दिया गया था। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा पारुल चौधरी को साल 2023 में अर्जुन पुरस्कार दिया था। विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली पारुल ने वर्ष 2024 के ओलंपिक खेलों में भी उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया। उनकी ताजा तरीन उपलब्धियों में दोहा हुई डायमंड लीग में दर्ज किया गया राष्टीय कीर्तिमान और वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप टोक्यों के लिए किया क्वालीफाई करना है। बेटी की ज्वाइनिंग पर के दौरान उनके पिता कृष्णपाल, भाई रोहित और राहुल आदि ने उनका हौसला बढ़ाया।

