जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: आज शुक्रवार को पशुधन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री मेरठ धर्मपाल सिंह ने कैलाश प्रकाश खेल मैदान में आयोजित दसवें विश्व योग दिवस पर पहुंचकर साधकों के साथ योग किया। वहीं, योग दिवस के मौके पर विश्वविद्यालय में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में लोकसभा सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी उपस्थित रहे।
साथ ही सात दिवसीय स्वामी कर्मवीर महाराज द्वारा संचालित योग शिविर का समापन हुआ। साथ ही शहर के विभिन्न संस्थाओं, स्कूल-कॉलेज में योग कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमे बड़ी संख्या में योग प्रेमियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

