Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

आंधी में बाइक पर पेड़ गिरने से एक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: तेज आंधी से बाइक पर गिरे पेड़ की चपेट में आने से बाईक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर बकली निवासी  मुमतियाज अपनी पत्नी यासमीन के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल से अपने घर जा रहा तो नूरपुर- हल्दौर मार्ग स्थित ग्राम फरीदपुर मार्ग के समीप मंगलवार की देर रात तेज आंधी तूफान कारण उसकी बाइक पर पेड़ गिर गया। जिस कारण से बाइक सवार नीचे दब गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस व राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया और मुमतियाज को स्थानीय सीएचसी पर भर्ती चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर चौकी इंचार्ज पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

 अधिक जानकारी के लिए पढ़ें दैनिक जनवाणी

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img