Thursday, April 16, 2026
- Advertisement -

कश्मीर में 370 धारा को मोदी व शाह ही हटा सकते थे: सत्यपाल मलिक

  • किसानों की मांग जायज, प्रधानमंत्री मोदी को एमएसपी पर कानून बनाकर करना चाहिए संसोधन
  • शीलचंद इंटर कालेज में अभिनंदन समारोह में पहुंचे थे मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक
  • बिहार में राज्यपाल रहते हुए शिक्षा पर दिया ध्यान, कश्मीर में धारा हटने पर नहीं हिला पत्ता

जनवाणी संवाददाता |

बागपत/अमीनगर सराय: अमीनगर सराय के शीलचंद इंटर कालेज में अभिनंदन समारोह में पहुंचे थे मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से यदि धारा 370 को कोई हटा सकता था तो वह सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ही थे।

उन्होंने हिम्मत करके वहां से धारा को हटाया और उनपर विश्वास किया, जिसके बाद वहां पत्ता तक नहीं हिलने दिया गया। पंचायत के चुनाव भी पूरी तरह से शांतिपूर्ण कराए। वहां के नेताओं को जेल के अंदर डाला, जो खून की नदिया बहाने की धमकी तक देते थे।

40 7

वहीं कृषि कानून पर कहा कि किसानों की मांग पूरी तरह से जायज है और प्रधानमंत्री मोदी को किसानों की बात मानकर एमएसपी पर कानून बनाकर कानून में संसोधन करना चाहिए, ताकि किसान अपना आंदोलन समाप्त कर घर चला जाए। साथ ही बिहार में शिक्षा पर सुधार करने की भी बात कही।

वहीं पुलिस सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह से चाक चौबंद रही और उसके बाद वह अपनी जन्म स्थली हिसावदा गांव मेंं पहुंचे और वहां भी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मेघालय आने का न्यौता दिया।

38 7

रविवार की दोपहर कस्बा सराय के शीलचंद इंटर कॉलेज में मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के अभिनन्दन समरोह में करीब साढ़े बारह बजे पहुंचे और पुलिस ने गार्ड आॅफ आनर दिया गया। उसके बाद शृष्ठी जैन व आंचल जैन ने राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का शुभारमभ किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश जैन ने महामहिम का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात कार्यक्रम आयोजक पूर्व चेयरमैन अनिल मलिक ने फूल व शाल भेंट कर सम्मान किया।

39 7

सहकारी समिति चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह ने फूल भेट किए। वहीं युवाओं कि तरफ से उन्हें एक चित्रों से सजी हुई बड़ी तस्वीर भेंट की गई। खाप चौधरियों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान समरोह के बाद ही राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सभा को संबोधित किया ओर अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए कहा कि जिस विद्यायल से जीवन शुरू किया था आज उसमे मंच से बोलना बड़ा अच्छा लग रहा है।

कहा कि वास्तव में किसान की दुर्दशा है, क्योंकि वह भी एक किसान परिवार से ही ताल्लुक रखते। इसलिए किसानों का दर्द समझता हूं। किसानों की मांग अपनी जगह सही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह को उनकी बात माननी चाहिए और एमएसपी पर कानून बनाकर संसोधन कर किसानों को वापस उनके घर भेज देना चाहिए, ताकि वह अपने परिवार के साथ रहकर खेती कर सकें।

इसके बाद उन्होंने कहा कि धारा 370 सहित अन्य बदलाव जो कि उनके कार्यकाल में जम्मू कश्मीर में किए गए उनके बारे में बताया। कई बड़ी उपलब्धियां जो कि वहां की गई उनमें सबसे पहले पंचायत चुनाव रहे। कहा कि जम्मू कश्मीर से यदि 370 धारा को कोई हटा सकता था तो वह सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाही है, क्योंकि इतनी हिम्मत कोई नहीं कर सकता था।

वहां धारा हटने के बाद एक चिडिया का बच्चा तक नहीं मरा। जो नेता खून की नदिया बहाने की बात करते थे धारा हटने के बाद घर में छिप गए थे और फिर सभी को जेल के अंदर डाला था। उन्होंने मोदी से अपील की है कि इन सभी को जेल से बीस साल तक बाहर न आने देना।

41 8

बिजली की समस्या को ठीक करना ओर वो भी बिना किसी को मारे। बिहार में सिक्षा की दिशा में सुधार के बारे में विस्तार से चर्चा की। मेघालय के राज्यपाल जाते जाते अपने क्षेत्र के लोगों को मेघालय आने का निमंत्रण दे गए। इस के बाद सांसद डा. सतपाल सिंह ने देर से आने के लिए महामहिम से क्षमा मांगी व सभा को संबोधित कर महामहिम की जमकर तारीफ की।

अध्यक्षता राकेश जैन ने की जबकि संचालन दिनेश जैन ने किया। इस मौके पर सहकारिता बैंक चेयरमैन मनिन्द्रपाल सिंह, शामली विधायक तेजेंदर निर्वाल, पूर्व विधायक जगत सिंह किठौली मेरठ, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, ब्लॉक प्रमुख जितेन्द्र धामा, प्रवेन्द्र धामा, शीलचंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक जितेंद्र गुप्ता,अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पूर्व प्रबंधक सतीश चंद गुप्ता, पुरुषोत्तम गर्ग, सभासद रोहित शर्मा, सुंदरपाल शर्मा, सभासद पति दिलशाद मलिक, अशोक, अन्नू मलिक, बिट्टू, यज्ञदत्त शर्मा, महेश डायरेक्टर, अल्लाउदीन, सल्लू,हाजी बुल्ला, कालू कुरेशी, रफीक इदरीश, मीर सहाब, विजया पांडे, मोबिन मलिक, लता सिसौदिया, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, उपाध्यक्ष नीरज कौशिक, अन्नू मलिक, शशांक मलिक, अशोक मलिक, इंद्रपाल वर्मा, यगदत शर्मा, मंगालसेन्न शर्मा, राहुल शर्मा, मोनू शर्मा, नितिन यादव, उषा देवी आदि मौजूद रहे।

खेकड़ा में ब्लॉक प्रमुख जितेन्द्र ने किया स्वागत

रविवार को मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का ईस्टर्न पेरिफेरेवल हाइवे पर ब्लॉक प्रमुख जितेन्द्र धामा के नेतृत्व में हिसावदा की शिव मंदिर समिति के साथ सैकड़ंों ग्रामीणों ने उनका ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। हाइवे से उतरते समय जैसे ही उन्होंने ग्रामीणों को स्वागत के लिए देखा तो गाड़ी रुकवाकर गाड़ी से उतरे और गाड़ी से उतरकर सब से मिलकर उनका हालचाल भी जाना।

उन्होंने कहा कि उनका जन्म इसी मिट्टी में हुआ है। लोगों से मिल रहे सम्मान से में अभिभूत हु। जनपद के युवा भी ऐसे काम करें, जिससे जनपद का नाम देश विदेश में रोशन हो। जनपद आज विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। इसे सब मिलकर ओर भी आगे बढ़ाए।

इस अवसर पर योगेश सांकरोद, प्रमोद कुमार शर्मा, अनिल कुमार बंसल, रीगन नागर, रामबीर तेवतिया, हेम प्रधान, दिनेश प्रधान, सोनू प्रधान, राजू पहलवान, नीटू पाल, फारुख, रमन धामा, सरफराज मलिक, कार्यकरिणी समिति शिव मंदिर हिसावदा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE 10th Result 2026: उमंग App पर अपडेट, इन 5 तरीकों से चेक करें अपना परिणाम

नमस्कार दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट आपका हार्दिक स्वागत...

मानसिक स्वास्थ्य के लिए घातक ध्वनि प्रदूषण

राजेंद्र चतुर्वेदी सन1943 में ब्रिटेन के वैज्ञानिकों का ध्यान पहली...

उम्र को झुठला सकता है आहार

भाषणा बांसल आपके चेहरे की झुर्रियां अक्सर आपकी बढ़ती उम्र...

भाड़े की भीड़ में यूट्यूबर

भारतीय लोकतंत्र में अफवाहों के आधार पर नित्य ही...

चुनाव निपटते ही बेकाबू हो सकती है महंगाई

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के...
spot_imgspot_img