Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

सोहराब गेट से शुरू हुआ रोडवेज बसों का संचालन

  • यात्रियों के लिए आज सुबह से मेरठ और भैंसाली स्टैंड पर उपलब्ध नहीं होगी कोई भी बस
  • रोहटा, बागपत और कंकरखेड़ा बाइपास पर बनाए गए अस्थायी स्टैंड

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली रोड पर वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इसी क्रम में मेरठ और भैंसाली बस स्टैंड से चलने वाली सभी बसों का संचालन गुरुवार से पूरी तरह सोहराब गेट डिपो से किया जाएगा। परिवहन और ट्रैफिक विभाग के बीच हुई बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर बसों का संचालन सोहराब गेट डिपो से करने के लिए दो दिन की अवधि बढ़ा दी गई थी।

दरअसल, पूर्व में तय किया गया था कि 18 जुलाई से मेरठ डिपो और भैंसाली डिपो से बसों का संचालन पूरी तरह बंद दिया जाएगा। इन डिपो की बसों को सोहराब गेट डिपो से संचालित किया जाएगा। नई व्यवस्था के अनुसार बुधवार शाम तक विभिन्न बसों को सोहराब गेट से संचालित करने के लिए भेज दिया गया। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चालकों-परिचालकों के अलावा संचालन कराने वाले स्टाफ को भी नई व्यवस्था के अनुसार गाइडलाइन के साथ उनकी ड्यूटी पर भेज दिया गया।

bus

आज से सोहराब गेट बस स्टैंड से ही कांवड़ यात्रियों के जरूरत के अनुसार हरिद्वार और अन्य गंतव्यों के लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी। बागपत, बड़ौत और शामली तक जाने वाली बसों को बाईपास तक ही लाने की अनुमति दी जाएगी। कांवड़ यात्रा की अवधि में 21 से 26 जुलाई तक बागपत के लिए बागपत बाइपास, बड़ौत के लिए रोहटा बाइपास और शामली के लिए कंकरखेड़ा बाइपास पर अस्थायी रूप से स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। इन मार्गों पर चलने वाली बसों का स्टैंड इस दौरा बाइपास पर ही रहेगा। मैकेनिक दल भी बाइपास पर रहकर अपनी ड्यूटी करेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img