- सपाइयों ने अर्द्धनग्न होकर रिक्शा चलाया, कांग्रेसियों ने बच्चा पार्क पर तले पकौडेÞ
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: सपा और कांग्रेस ने पीएम मोदी के जन्मदिन को विरोध स्वरूप राष्ट्रीय युवा बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। सपाइयों ने अर्द्धनग्न होकर रिक्शा खींचीं।
युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बच्चापार्क पर पकौडे तल कर विरोध जताया। सपाइयों ने कहाकि जब से मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने हैं तब से बेरोजगारी ने आसमान को छुआ है। बेरोजगार युवा आत्महत्या कर रहे हैं।
सम्राट मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अर्द्धनग्न होकर रिक्शा चलाकर व जूते पॉलिश कर के अपना विरोध जताया। प्रदर्शन में मानव ठाकुर अशरफ मुखिया अनमोल त्यागी मनी तोमर ओवैस पोहली मनीष कुमार बावरा हयात गौरव भदौड़ा सीमांत यादव भी शामिल रहे।
काला दिवस मनाया
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के द्वारा बेरोजगारी को लेकर डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा कचहरी गेट पर धरना प्रदर्शन किया गया व आज के दिन को काला दिवस बताया।
प्रदेश उपाध्यक्ष योगी जाटव ने कहा कि प्रदेश व देश में जब से भाजपा सरकार बनी है तब से युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है।
प्रदेश सचिव अरुण कुमार एडवोकेट, कामेश रतन प्रदेश महासचिव, अरुण कुमार एडवोकेट प्रदेश सचिव, जाहिद अंसारी महानगर अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह फौजी, प्रवक्ता पीसीसी सदस्य अखिल कौशिक, युगांश राणा, कैंट युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अर्चित गुप्ता, राकेश जाटव, आस्था बर्मा, राम सिंह वरुण, मुजीब उर रहमान, अनिल जाटव, आसाराम, नसीम सैफी, नफीस सैफी, नईम राणा,अनिल शर्मा, इंतजार, धर्मेंद्र जाटव, रविंद्र जाटव, अजीत जाटव ,ललित सीसीएस, निखिल जाटव, अनिकेत सागर, सलीम पठान आदि उपस्थित रहे।
विवि गेट पर प्रदर्शन
सीसीएस विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजदीप विकल, विपिन भड़ाना, आदेश प्रधान के नेतृत्व में आनंद प्रकाश सिद्धार्थ गौरव शर्मा आदित्य पवार विपिन अरुण पाल आकाश भड़ाना अनुज भाड़ाना सोनू अमित चौधरी विपिन कुलदीप सचिन कुलदीप तोमर, हिना खान शाहबाज आलम ने विवि गेट पर जमकर हंगामा किया।
बच्चा पार्क पर युवा कांग्रेसियों ने पकौडे तले

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष युगांश राणा व प्रभारी मोहित चौधरी के नेतृत्व में बच्चा पार्क पर बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया।
प्रदर्शन में अध्यक्ष जाहिद अंसारी, गौरव भाटी,शबी खान, युगांश राणा, आमिर रजा, अनिल शर्मा, प्रवक्ता पीसीसी अखिल कौशिक, सलीम अख्तर, सुशील सैनी, आस्था वर्मा, कविता, मीनू सैफी, अनस सुल्तान,गोलू भाई, इमरान कुरैशी, सुहैल चौहान, यामीन खरदौनी, अर्चित गुप्ता, शुभम भाटी, हरिओम सोनकर, तेजपाल डाबका, उजफ गाजी, आरिश गाजी, मासूम असगर, योगी जाटव, अरुण कुमार एडवोकेट, सुरेंदर फौजी, आदिल, अताउल्लाह शेख, आशाराम, केडी शर्मा, गुलजार, चौधरी मेहरुद्दीन, ताबिश पावली, मुकेश गुप्ता, अंसार अहमद, असीम चौहान, इरशाद खान आदि मौजूद रहे।
शताब्दी द्वार पर प्रदर्शन
मेरठ कालेज शताब्दी द्वारा पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश काजला के नेतृत्व में प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा, सुशांत त्यागी, अक्षय मलिक, सूर्यांश तोमर, अल्तमस त्यागी, हर्ष ढाका, राजा सोम, मुदब्बीर अली, प्रशांत चौधरी, ललित प्रधान, शुभम सोम, मदन शर्मा, कपिल जैन ने प्रदर्शन किया।
आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के. बालाजी को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश कई दशकों से बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है। युवा बेरोजगारी के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौधरी नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

