Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

जांच एजेंसियों और केन्द्र पर आरोप लगाकर भ्रष्टाचार को छिपा रहे विपक्षी दल

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरूवार को भाजपा के राज्य मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि विगत 5 मार्च को 9 विपक्षी पार्टियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर केन्द्रीय जांच एजेंसियों के दुरूपयोग के आरोप लगाये और इस पत्र में केन्द्र सरकार पर भी कई तरह के अनर्गल आरोप लगाये गये थे।

उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखने पर सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित अन्य प्रमुख विपक्षी नेताओं की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को पत्र लिखने वाले यह नेता और दल खुद कई तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जांच एजेंसियों और केन्द्र सरकार पर आरोप मढ़कर यह अपने भ्रष्टाचार को छिपाना चाहते हैं। इन पार्टियों के कई नेता या तो जेल में हैं या बेल पर हैं।

पाठक ने सवाल किया कि क्या यह पार्टियां भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही नहीं चाहती? क्या यह पार्टियां भ्रटाचारियों को बचाना चाहती हैं? उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई एजेण्डा नहीं है, जबकि मोदी के नेतृत्व में देश और उनके मार्गदर्शन में विभिन्न प्रदेशों में भाजपा की सरकारें सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ जन कल्याण और विकास के कार्य कर रहीं हैं।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र पर अपने हस्ताक्षर किये हैं, जिनका पूरा शासन ही आकंठ भ्रष्टाचार और अराजकता का परिचायक रहा था। समाजवादी पार्टी जब-जब सत्ता में रही, राज्य में जनधन की लूट हुई, जमकर भ्रष्टाचार हुआ।

उन्होंने कहा कि यदि भ्रष्टाचारियों को कोई पुरस्कार मिलता तो सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार भूषण की उपाधि मिली होती। पाठक ने सपा सरकार में हुए घोटालों की याद दिलाते हुए कहा कि सपा शासन काल में गोमती रिवर फ्रंट घोटाला, नोएडा, ग्रेटर नोएडा भूमि आवंटन में घोटाला, राशन घोटाला, खनन घोटाला, लैपटॉप घोटाला, खाद्यान्न घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, जल निगम भर्ती घोटाला, समाजवादी पेंशन घोटाला, लोकसेवा आयोग-अधीनस्थ चयन सेवा आयोग में हुए घोटाले, एम्बुलेंस घोटाला, पशुपालन चारा घोटाला व अन्य कई घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि सपा शासनकाल में हुए घोटालों की लम्बी फेहरिस्त है।

पाठक ने कहा कि अब जब जांच एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से इन घोटालों की जांच में आगे बढ़ रही हैं तो कई लोगों के मन में भय उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बिना भेद-भाव के पारदर्शी ढंग से काम कर रही है। विपक्षी दल के नेताओं के झूठ और उनकी मंशा का सच जनता भली-भांति समझती है। उन्होंने कहा आज जन-जन का विश्वास मा0 प्रधानमंत्री जी श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और भाजपा पर है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img