जनवाणी ब्यूरो |
रुड़की: आज रुड़की जिले के सुभाष नगर और कलियर मंडल में मंडल कार्यसमिति की बैठक रखी गई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आज भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश में विकास की गंगा बह रही हैं, महिलाओं को 30% का क्षेतिज आरक्षण देकर धामी सरकार ने महिलाओं का सम्मान रखा है, प्रदेश में सड़कों का जाल विच गया है जिससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिला है इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि प्रदेश में धामी सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए सशक्त नकल विरोधी कानून बनाया है, इस कानून में युवा शक्ति के साथ-साथ समाज की भावनाओं का ख्याल रखा है यह कानून ईमानदार व लगन शील युवाओं का संरक्षण करता है, उन्होंने मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के कार्य में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भाग लेने वालों में मंचासीन भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, महामंत्री प्रवीण संधू ,अरविंद गौतम, महेंद्र काला, श्यामवीर सैनी ,आदेश सैनी, सावित्री मंगला, मुनीश सैनी, राजबाला सैनी, जयपाल सिंह चौहान ,राजेश सैनी ,जिला महामंत्री अरविंद गौतम ,प्रवीण संधू, आदेश सैनी, राजेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष राजबाला सैनी, सोनू धीमान, सावित्री मंगला,मुनीष सैनी, महेंद्र काला, मंडल अध्यक्ष पंकज पाल आदित्य रोड ,सुशील रावत आदि उपस्थित रहे उन्होंने इस अवसर पर अपनी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के कार्यों में जुट जाने के लिए आव्हान किया।

