Sunday, June 28, 2026
- Advertisement -

इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा की बर्खास्तगी की मांग को पंचायत

  • महिला दरोगा के साथ अभद्रता के मामले में समाज में रोष
  • गांव डुंडूखेडा में गुर्जर समाज के लोगों की पंचायत हुई

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: गांव डुंडूखेड़ा कलस्यान कन्या इंटर कॉलेज में कैराना कोतवाल प्रेमवीर राणा को बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर पंचायत का आयोजन किया गया। कोतवाल को बर्खास्त नहीं करने पर समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि 13 दिसंबर को कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी में गुर्जर महापंचायत होगी।

कैराना कोतवाल प्रेमवीर राणा और एसआई अंजू प्रकरण को लेकर पूर्व एसपी नित्यानंद राय ने प्रेमवीर राणा को पुलिस आफिस से अटैच करते हुए जांच एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को सौंप दी थी। जांच रिपोर्ट में प्रेमवीर राणा को क्लीन चीट देते हुए बुधवार को दोबारा से कैराना कोतवाली का चार्ज दिया गया था।

जिसको लेकर गुर्जर समाज के लोगों में रोष फैल गया। गुरुवार को क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा के कलस्यान इंटर कॉलेज में गुर्जर समाज के लोगों की एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान पप्पू ने कहा कि हमारी बेटी के मुंह पर कोई तमाचा मारे तो, यह समाज की कमजोरी है।

बेटी के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले को दोबारा उसी कोतवाली का चार्ज दिया जाता है, जबकि पीड़ित बेटी का तबादला कर दिया जाता है। गंगेरू ग्राम प्रधान संजीव चौधरी ने कहा कि जब तक बेटी को न्याय नहीं मिलेगा समाज के लोग संर्घष करते रहेंगे। समाज सो रहा है और बेटी रो रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोतवाल प्रेमवीर राणा को बर्खास्त नहीं किया गया तो समाज के लोग 13 दिसंबर को कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी रेवती सिंह कन्या इंटर कॉलेज में गुर्जर महापंचायत का आयोजन कर पीड़ित बेटी को न्याय दिलाने का काम करेगा। पंचायत की अध्यक्षता बाबा धीरज सिंह मैनेजर व संचालन योगी लोकेश ने किया। पंचायत में पूर्व प्रधान जगरोशन, श्रवण प्रधान, पूर्व प्रधान बाबू राम, पूर्व प्रधान चरण सिंह, रवि चौहान, पूर्व प्रधान विशेष कुमार, सोनू चौहान, सुंदर प्रधान, मैनपाल चौहान सहित समाज के सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: फल से ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं जामुन के बीज, जानिए इसके लाभ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: रविवार को सहारनपुर में जुटेंगे प्रदेशभर से सिख समाज के प्रतिनिधि

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: यूपी सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की...

Gold-Silver: सोने में इस हफ्ते बड़ी गिरावट, चांदी भी 15 हजार रुपये से ज्यादा टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर अस्थिरता कम...

Noida News: सीएम योगी का गौतमबुद्ध नगर दौरा, दो बड़ी परियोजनाओं से पश्चिम यूपी को नई गति

जनवणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को...
spot_imgspot_img