Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

उम्मीद: शहर में जल्द पार्किंग की समस्या होगी दूर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर में पार्किंग व्यवस्था सही न होने के कारण शहर के लोग परेशान है। अब नगर निगम की ओर से जल्द ही पार्किंग की समस्या को समाधान किया जायेगा। चार स्थानों पर पार्किंग को लेकर कार्य भी शुरू हो चुका है।

इसके अलावा कुल 37 स्थान नगर निगम की ओर से पार्किंग के लिये चिह्नित किये गये हैं। जिन पर जल्द ही सीएम के कार्यक्रम के बाद कार्य शुरू किया जायेगा। इन स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था होने से शहर की जाम की समस्या काफी हद तक दूर भी हो जायेगी।

मल्टीलेवल पार्किंग का मुद्दा इस समय गर्माया हुआ है। हर कोई शहर में मल्टीलेवल पार्किंग की मांग कर रहा है। दूसरा कहा जाये तो शहर की जरूरत भी है मल्टीलेवल पार्किंग। सराफा बाजार पिछले कई वर्षों से यहां घंटाघर के पास ही मल्टीलेवल पार्किंग की मांग करता आ रहा है।

अभी हाल ही में भी अधिकारियों ने इसे लेकर नगर निगम परिसर में जमीन का निरीक्षण किया था, लेकिन कोई बात बनती नजर नहीं आई, लेकिन नगर निगम की ओर से शहर में चार अन्य जगहों को चिह्नित किया है।

जहां पार्किंग व्यवस्था किये जाने की योजना है। शहर में कई बड़े बाजार हैं, जहां मेरठ के अलावा अन्य शहरों से भी लोग खरीदारी करने आते हैं। शहर का सराफा बाजार, वैली बाजार, लाला का बाजार, खैरनगर यह सब बाजार नगर निगम के पास ही स्थित है।

इसलिए सराफा बाजार यहां नगर निगम परिसर में ही इन बाजारों के लिये मल्टीलेवल पार्किंग की मांग करता नजर आ रहा है, लेकिन बात पूरे शहर की हो तो शहर में शास्त्रीनगर, लालकुर्ती, आबूलेन समेत कई बाजार हैं।

जहां शहर से बाहर से लोग खरीदारी करने आते हैं और यहां पार्किंग की सही व्यवस्था न होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, अब नगर निगम की ओर से शहर की व्यवस्था सुधारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

पार्किंग के लिए 37 प्वाइंट किए चिह्नित

अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय ने बताया कि शहर में मल्टीलेवल पार्किंग के साथ अन्य पार्किंग की भी आवश्यकता है। नगर निगम परिसर में अभी इसके लिये कोई स्थान चिह्नित नहीं किया गया है, लेकिन शहर में चार अन्य स्थानों को चिह्नित किया गया है।

जहां पार्किंग की व्यवस्था की जा सकती है। उन्होंने बताया कि नगर निगम हर बेहतर प्रयास कर रहा है कि लोगों को जाम से मुक्ति दिलाई जाये। नगर निगम की ओर से शहर में जीआईसी के सामने, सरधना रोड शिव चौक के सामने, नेहरू रोड और मेरठ कालेज के सामने सिविल कोर्ट के बराबर में पार्किंग के लिये जगह चिह्नित की गई है।

इसके अलावा शहर में कुल 37 प्वाइंट पार्किंग के लिये चिह्नित किये गये हैं, जल्द ही इन सभी पर कार्य किया जाएगा। सीएम के कार्यक्रम के बाद शहर की पार्किंग व्यवस्था को बेहतर करने के लिये प्रयास किया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img