Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

यात्रीगण कृप्या ध्यान दे! कई सुविधाओं से लबरेज है रैपिड

  • यात्रियों के लिए सफर के दौरान लाइव ट्रेन ट्रैकिंग सुविधा भी शुरू

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: देश के पहले रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम (आरआरटीएस) के संचालित सेक्शन में नमो भारत ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एनसीआरटीसी ने आरआरटीएस कनेक्ट ऐप को अपडेट किया है। जो गूगल प्ले स्टोर और एपल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। दरअसल, रैपिड रेल को लेकर यात्रियों में जबरदस्त क्रेज के चलते इस सिस्टम में काम कर रहे अफसर नित नई-नई ईजाद यात्रियों के लिए कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि दिल्ली मेरठ रैपिड देश की सबसे शानदार रेल सुविधाओं में शुमार की जाए।

इसके चलते अब इस ऐप में यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट बुकिंग के साथ कई नए फीचर जोड़े गए हैं, जो यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बना रहे हैं। कनेक्ट ऐप के जरिये यात्री प्लॉन योर जर्नी में जाकर अपनी यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं, जिसे यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिये भुगतान कर प्राप्त किया जा सकता है। ट्रांजेक्शन हिस्ट्री में जाकर यात्री अपनी पिछली सभी यात्राओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उसका बिल भी डाउनलोड कर सकते हैं।

एनसीआरटीसी ने लाइव ट्रेन ट्रैकिंग सुविधा भी शुरू की है, जो यात्री को उसके स्टेशन पर अगले 30 मिनट में उपलब्ध नमो भारत ट्रेनों की वास्तविक स्थिति और उसकी पूरी ट्रैकिंग को दर्शाएगी। यह यात्रियों को दिल्ली या मेरठ की दिशा में अगला स्टेशन कौन-सा होगा और कितने किमी की दूरी पर आएगा व नमो भारत ट्रेन आपको वहां कितने मिनट में पहुंचा देगी, यह भी बताएगी। इसमें सप्ताह के सभी दिनों में ट्रेन सेवा शुरू होने और रात्रि में समाप्त होने की पूरी समय सारणी भी दी गयी है।

बस स्टॉप की भी जानकारी मिलेगी

ऐप में फीडर बस सर्विस का विकल्प भी दिया गया है। इसकी मदद से यात्री लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए फीडर बस सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यात्रा आरंभ करने के स्थान से नजदीकी आरआरटीएस स्टेशन आने और जाने के लिए उपलब्ध सभी बस स्टॉप का विवरण भी जान सकते हैं। इन बस स्टॉप पर बस के आने और जाने का समय भी दिया गया है, ताकि उसके अनुसार यात्री अपनी यात्रा प्लान कर सकें। इतना ही नहीं आरआरटीएस के यात्रियों को स्टेशनों पर बाइक, आॅटो और कैब बुक करने लिए रैपिडो ऐप का लिंक भी दिया गया है, जिसकी मदद से यात्री एक क्लिक पर सीधे रैपिडो ऐप में जाकर अपनी राइड बुक कर सकते हैं।

रजिस्ट्री में दर्ज अधिकतम दाम बनेंगे सर्किट रेट का आधार

सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो नए सर्किल रेट लागू करने की प्रक्रिया अगस्त माह में पूर्ण कर ली जाएगी। इसके लिए डीएम के दिशा-निर्देशन में सब रजिस्ट्रार के माध्यम से भूमि की दरों को लेकर सर्वे अभियान चलाकर तीन अगस्त तक तैयारी करने की प्रक्रिया इन दिनों जारी है। नए सर्किल रेट तय करने के लिए अधिकारियों ने पुराने सर्किल रेट में 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि के साथ-साथ रजिस्ट्री में दर्शाई गई भूमि की कीमत को भी आधार बनाने का निर्णय लिया है। दरअसल, दो वर्ष पूर्व 2022 में नए सर्किल रेट लागू किए गए थे, जिनमें वर्ष 2016 के बाद 15 से 20 प्रतिशत की औसत वृद्धि की गई थी।

दो वर्ष के अंतराल के बाद जिला प्रशासन ने बीते माह से सर्किल रेट रिवीजन की प्रक्रिया शुरू की हुई है। जिसको लेकर सहायक आयुक्त स्टांप ज्ञानेन्द्र कुमार की ओर से महानगर के चार सब रजिस्ट्रार समेत सरधना, मवाना तहसील में तैनात सभी छह सब रजिस्ट्रार को दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसमें कहा गया है कि नए रेट बनाते समय इस बात का संज्ञान लिया जाए कि संबंधित क्षेत्र में रजिस्ट्री कराते समय भूमि की अधिकतम कीमत कितनी रही है। ज्ञानेन्द्र कुमार का कहना है कि विभिन्न स्थानों पर नई कालोनियां विकसित की गई हैं, जबकि वहां के सर्किल रेट अभी तक गांव के अनुसार चले आ रहे हैं।

हालांकि ऐसे स्थानों पर की जाने वाली रजिस्ट्री में सर्किल रेट से चार गुना अधिक तक दर्शाकर स्टांप लगाने की बात सामने आई है। नए रेट तय करते समय ऐसे मामलों का संज्ञान लेने के लिए समस्त सब रजिस्ट्रार को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि तीन अगस्त तक सर्किल रेट रिवीजन की तैयारी के साथ डीएम के साथ बैठक में चर्चा की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगस्त माह में नए सर्किल रेट प्रस्तावित करते हुए इसका प्रकाशन और आपत्तियों के निस्तारण तक की प्रक्रिया पूर्ण की ली जाएगी। इसी के साथ अगस्त माह के अंत तक नए सर्किल रेट लागू कर दिए जाएंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img