Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

मन-वचन की शुद्धता कर गांधी जी के बताए रास्ते पर चलें: डीएम

  • गांधी-शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया दिलाई शपथ

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के अवसर पर कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया। उन्होंने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उधर, पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने देश की एकता के लिए हिंसा का रास्ता न अपनाने तथा बिना भेदभाव के मामलों के संवैधानिक तरीकों से निपटारे की शपथ दिलाई गई।

शुक्रवार को कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी ने कोरोना वायरस के खतरे को कम करने हेतु संक्रमण से बचाव को क्या करना चाहिए क्या नहीं करने के संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किए। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी इस संकल्प पत्र हस्ताक्षर किए।

डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर में खादी से निर्मित वस्त्रों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए ऊनी वस्त्रों व अन्य उत्पादों का अवलोकन किया। बाद में जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण किया और माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी को अपने मन, कर्म और वचन की शुद्धता करनी होगी। हम सबको गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।

इस मौके पर एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम संदीप कुमार, लेखपाल संघ के अध्यक्ष शैलेश कुमार आदि अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

19 2

उधर, पुलिस लाइन में एसपी विनीत जायसवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर भी माल्यार्पण किया गया। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को देश की एकता के लिए हिंसा का रास्ता न अपनाने तथा बिना भेदभाव के मामलों के संवैधानिक तरीकों से निपटारे की शपथ दिलाई। एसपी विनीत जायसवाल ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनकी सेवाएं के उत्साहवर्धन हेतु उपहार भेंट किए गए।
इस मौके पर सीओ लाइन प्रदीप सिंह, सीओ कैराना जितेंद्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक एवं पुलिस लाइन के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img