जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ/गोरखपुर: उनवल खजनी क्षेत्र नगर पंचायत उनवल कटरा बाबा मुक्तिधाम शुधजल संसाधनों से वंचित है। सरकारी इंडिया मार्का हैंड पाइप अपने हाल पर आशु बहा रहे है। सफाई अपनी बदहाली हाल का रोना रो रहा है, सरकार प्रदेश के समसान घाट को लेकर धन गंगा जल की तरह धाराप्रवाह धन खर्च कर रही है।
नगर पँचायत उनवल के कटरा बाबा अन्त्येष्टि स्थल पर पेय जल के लाले पड़ गए है, शौचालय की बात क्या करे , जहां गन्दगी का अंबार है । बहरहाल जो भी हो आज नगर पँचायत क्षेत्र के इकलौता समसान घाट की स्थिति दयनीय है ।
अंत्येष्टि में गए कस्बे के दर्जनो लोगो ने बताया ,समसान घाट पर पानी शौचालय की किल्लत है।
दाह संस्कार पर आने पर शौचालय न होने से खुले में बैठना पड़ता है , शुद पेय जल के लिए तरस जा रहे है । नगर पंचायत के अधिकारी अपनी जिम्मेदारियो पर खरे नही है । कागजो में स्वक्षता शुद्ध पे जल चल रहा है ,मौके की हालत कुछ और है।
नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी संजय कुमार सरोज ने बताया कि हमे जानकारी नही है अभी मैं दो दिन हुआ है चार्ज ग्रहण किया हु उसको दिखावा के जल्द सही करवाते है।

