Tuesday, May 19, 2026
- Advertisement -

Pawan Singh: पत्नी से चल रहे विवाद पर बोले पवन सिंह, -“विधायकी के लिए मुझे फंसाया जा रहा है”

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह ने बुधवार को मीडिया के सामने आकर अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवादों पर चुप्पी तोड़ी और कई गंभीर आरोप लगाए। पवन सिंह का कहना है कि ये पूरा मामला उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने और राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश है।

“मामला कोर्ट में है, फिर अपनापन क्यों?”

मीडिया से बात करते हुए पवन सिंह ने कहा “हमारा मामला कोर्ट में पिछले 3-4 साल से चल रहा है। आज अचानक अपनापन क्यों जताया जा रहा है? ये सब सिर्फ मुझे बदनाम और परेशान करने की एक साजिश है। इसे मैं साफ तौर पर राजनीति मानता हूं।”

“ज्योति के पिता चाहते थे विधायक बनाना”

पवन सिंह ने आरोप लगाया कि ज्योति सिंह के पिता की मंशा थी कि उनकी बेटी को विधायक बनाया जाए, और जब पवन सिंह ने इस बात से इनकार किया तो यह विवाद बढ़ा। उन्होंने कहा “विधायकी के लिए कोई इस हद तक गिर सकता है, इसकी मुझे उम्मीद नहीं थी। ये मेरे बस की बात नहीं थी, इसलिए इन लोगों ने मुझे ही निशाना बना लिया।”

तलाक और मेंटेनेंस का केस जारी

पवन सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका तलाक का केस फिलहाल कोर्ट में चल रहा है, और ज्योति सिंह ने उनके खिलाफ मेंटेनेंस (भरण-पोषण) का केस भी दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि यह मामला अब कानूनी प्रक्रिया के तहत ही सुलझेगा।

पवन सिंह – भोजपुरी सिनेमा का चर्चित चेहरा

पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं। फिल्मों के साथ-साथ वो राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में भी एक्टिव रहे हैं। पर्सनल विवादों के चलते वो पहले भी सुर्खियों में रहे हैं, लेकिन इस बार मामला सीधे राजनीतिक एंबिशन और पर्सनल रिश्तों की जंग का बनता नजर आ रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: अमेरिका-ईरान टकराव टला, भारतीय शेयर बाजार में तेजी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान के बीच टकराव टलने...

Sunil Shetty: केएल राहुल की धमाकेदार पारी पर खुश हुए सुनील शेट्टी, दामाद पर जताया गर्व

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Latest News: गृह मंत्रालय के I4C में नौकरी का मौका, मैनेजर समेत कई पदों पर आवेदन शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत सरकार के गृह मंत्रालय...

Lifestyle News: गलत लाइफस्टाइल से कमजोर हो सकते हैं एग्स, समय रहते बरतें सावधानी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी...
spot_imgspot_img