Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

Sports News: ‘मैं फिट हूं, तैयार हूं, चयन मेरे हाथ में नहीं’: टीम इंडिया से बाहर होने पर बोले मोहम्मद शमी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आखिरकार अपनी टीम से गैरमौजूदगी पर चुप्पी तोड़ी है। 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर चल रहे शमी को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी टीम में जगह नहीं मिली है। इस पर अब उन्होंने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। शमी ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा कि चयनकर्ताओं के फैसले पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है, लेकिन वह पूरी तरह फिट हैं और वापसी के लिए तैयार हैं।

शमी ने कहा – ‘बहुत अफवाहें और मीम्स बन रहे हैं’

“लोग मेरी राय जानना चाहते हैं कि मैं ऑस्ट्रेलिया सीरीज में क्यों नहीं हूं। लेकिन चयन मेरे हाथ में नहीं है। यह चयन समिति, कोच और कप्तान का फैसला होता है,”। उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर उनकी गैरमौजूदगी को लेकर कई तरह की अफवाहें और मीम्स चल रहे हैं, लेकिन वह सिर्फ खेल पर फोकस कर रहे हैं।

‘फिटनेस पूरी तरह ठीक, दलीप ट्रॉफी में 35 ओवर गेंदबाजी की’

अपनी फिटनेस पर बात करते हुए शमी ने कहा “मैं फिट हूं और लय में हूं। दलीप ट्रॉफी में 35 ओवर गेंदबाजी की है। जब आप मैदान से दूर होते हैं, तो मोटिवेट रहना जरूरी होता है। मैं नियमित अभ्यास कर रहा हूं और पूरी तरह तैयार हूं।” शमी पिछले कुछ महीनों से घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में सक्रिय हैं, और फिटनेस को लेकर कोई समस्या नहीं बता रहे।

गिल बनाम रोहित विवाद पर संतुलित रुख

हाल ही में रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को कमान सौंपे जाने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज़ हैं। इस पर शमी ने कहा कि “किसी को कप्तानी मिलने पर विवाद नहीं होना चाहिए। यह बोर्ड, चयनकर्ताओं और कोच का सामूहिक निर्णय होता है। गिल ने पहले भी कप्तानी की है – इंग्लैंड दौरे और आईपीएल में। उन्हें अनुभव है।”

‘कप्तानी एक चक्र है, हर किसी को मौका मिलेगा’

शमी ने यह भी जोड़ा कि “आज कोई कप्तान है, कल कोई और होगा। यह चक्र चलता रहेगा। हमें एकजुट रहना चाहिए, टीम को सपोर्ट करना चाहिए।” उन्होंने खिलाड़ियों से एक-दूसरे के प्रति सम्मान और टीम यूनिटी बनाए रखने की अपील की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: सऊदी अरब सड़क हादसे में अजराड़ा के युवक की मौत

जनवाणी संवाददाता | मुंडाली: सऊदी अरब में चालक की नौकरी...
spot_imgspot_img