जनवाणी संवाददाता |
अफजलगढ़: क्षेत्र में किसान जागृति टैक्टर यात्रा का दर्जनों गांवों में पहुंचने पर लोगों ने जगह-जगह फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। सोमवार को रात्रि विश्राम के बाद गांव खुशहालपुर में किसान जागृति टैक्टर यात्रा में शामिल किसान खुशहालपुर प्राथमिक विधालय में एकत्र हुए ओर वहां से यात्रा शुरू हुई जो कादराबाद भिक्कावाला मीरापुर कल्लूवाला केहरीपुर बादीगढ़ तथा रेहड़ होती हुई उत्तराखंड जसपुर के लिए रवाना हो गयी।
किसान जागृति टैक्टर यात्रा में मौजूद किसान गांव व क्षेत्र के किसानों व अन्य लोगो से काले कानून की वापसी के लिए सहयोग करने का आह्वान करते हुए चल रहे थे। इस दौरान किसान भाकियू जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
इस मौके पर जसवीर सिंह विर्क, तेजेंद्र सिंह विर्क, संतोष सिंह रंधावा, पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह, चौधरी बलजीत सिंह, अजविन्दर सिंह बिस्ला, हरप्रीत सिंह, दर्शन सिंह फौजी, मुख्तियार सिंह, मदन राणा, रंजीत सिंह, दर्शन सिंह रावत, विजेन्द्र सिंह, परशुराम, आशीष उर्फ सनी धानिया, डॉ ओम कुमार,रामकरण सिंह तथा दिलबाग सिंह आदि उपस्थित रहे।

