जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: मंगलवार को सुबह 11 बजे राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कानपूर के निदेशक नरेन्द्र मोहन अग्रवाल व ईपी सुखवीर सिंह ने संयुक्त रूप से स्योहारा स्थित अवध शुगर मिल पहुंच कर मिल परिसर स्थित बिड़ला मंदिर के पास पौधारोपण किया।
इस मौके पर एनएसआई के निदेशक नरेन्द्र मोहन अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को संतुलित रखने के लिए पेड़ पौधों का होना अति आवश्यक है।
पेड़ पौधे वातावरण को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पौधारोपण कार्यक्रम के बाद मिल का निरीक्षण कर अधिकारियों संग बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

