जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: मंगलवार की सुबह बुढनपुर वाली नहर में ग्राम सब्दलपुर के पुल से आगे झाड़ियों के झुंड में एक शव उतराता हुआ दिखाई दिया जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की मगर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर ने बताया कि शव पांच छ: दिन पुराना लग रहा है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष लग रही है। शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पूरी खबर के लिए दैनिक जनवाणी पढे

