Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

कृपया व्याकुल न हों जहां भी हैं सुरक्षित रहें

  • यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
  • करीब 20 हजार भारतीय हैं इस समय यूक्रेन में, ज्यादातर छात्र
  • बड़ी संख्या में भारतीय छात्र जमा हो गए हैं दूतावास के सामने, एहतियातन ले जाया जा रहा सुरक्षित स्थानों पर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार को भारतीय नागरिकों से कहा कि कृपया व्याकुल नहीं हों और आप जहां भी हैं सुरक्षित रहें। यूक्रेन के खिलाफ रूस द्वारा सैन्य अभियान शुरू करने के बाद भारतीय दूतावास ने ताजा परामर्श जारी किया। भारतीय दूतावास ने कहाए यूक्रेन में वर्तमान हालात बेहद अनिश्चित हैं।

हवाई क्षेत्र बंद हैं, रेलवे की समयसारिणी अनिश्चित् ाहै और सड़कों पर भीड़भाड़ है। कृपया व्याकुल नहीं हों और आप जहां भी हैं सुरक्षित रहें चाहे घर होए हास्टल हो या कोई अन्य रहने का स्थान अथवा कहीं पारगमन की स्थिति में हों।

दूतावास ने कहा कि जो लोग कीव की यात्रा करे रहे हैं जिसमें कीव के पश्चिमी हिस्से से यात्रा करने वाले हैं उन्हें अस्थायी तौर पर अपने शहरों को लौटने की सलाह दी जाती है खास तौर पर सुरक्षित स्थानों पर। उसने कहा कि कोई भी जानकारी मिलने पर और परामर्श जारी किये जायेंगे।

इस समय करीब बीस हजार यूक्रेन में हैं, जिनमें अधिकतर छात्र हैं। सूत्रों के अनुसार बड़ी संख्या में छात्र कीव में दुतावास के सामने जमा हो गए हैं। दूतावास की ओर से इन छात्रों को यथासंभव मदद देने का प्रयास किया जा रहा है। स्वाभाविक है कि इतनी बड़ी संख्या में सभी को दूतावास में जगह नहीं दी जा सकती, इसलिए आसपास के सुरक्षित ठिकानों पर इन्हें रखा गया है।

वहीं नयी दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय यूक्रेन संकट पर उच्च स्तरीय बैठकें कर रहा हैए आकस्मिक योजनाओं पर काम चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि भारत इस पूर्वी यूरोप के देश से अपने नागरिकों खासकर छात्रों की सहायता के उपायों पर ध्यान केंद्रित किये हुए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतए यूक्रेन में तेजी से बदलती स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं और इस बात पर ध्यान केंद्रित किये हुए है कि किस प्रकार से भारतीयों की मदद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हम तेजी से बदल रहे हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं। हमारा पूरा ध्यान भारतीय नागरिकों एखासतौर पर छात्रों की रक्षा और सुरक्षा पर केन्द्रित है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img