Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

PM मोदी ने असम को दी 18,000 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के दरांग जिले के मंगलदोई में आयोजित एक भव्य समारोह में 6,300 करोड़ रुपये से अधिक की स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उत्तर-पूर्व भारत विकसित भारत के सपने में एक केंद्रीय भूमिका निभा रहा है और अब यह क्षेत्र 21वीं सदी का नेतृत्व करने को तैयार है।

स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे में बड़ा निवेश

पीएम मोदी ने दरांग मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और GNM स्कूल जैसी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिन पर कुल 570 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

इसके अलावा उन्होंने नरेंगी-कुरुवा पुल (2.9 किमी) – अनुमानित लागत: 1,200 करोड़ रुपये, 118.5 किमी लंबी गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना – अनुमानित लागत: 4,530 करोड़ रुपये की भी नींव रखी।

प्रधानमंत्री बाद में गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ रिफाइनरी में:

5,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार बांस आधारित एथेनॉल संयंत्र

7,230 करोड़ रुपये की लागत वाली पेट्रो फ्लूइडाइज्ड कैटेलिटिक क्रैकर इकाई

का उद्घाटन करेंगे।

कुल मिलाकर, पीएम मोदी ने असम को 18,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है।

“21वीं सदी उत्तर पूर्व की है” – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा “पूरा देश आज विकसित भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है। खासकर हमारे नौजवानों के लिए यह सपना भी है और संकल्प भी। इस संकल्प की सिद्धि में उत्तर पूर्व की अहम भूमिका है।”
उन्होंने आगे कहा “कनेक्टिविटी किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती है। हमारी सरकार उत्तर पूर्व में सड़क, रेलवे और हवाई मार्गों को बेहतर करने में पूरी तरह समर्पित है।”

कांग्रेस पर तीखा प्रहार, भूपेन हजारिका का किया जिक्र

अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भारत रत्न भूपेन हजारिका का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा “ये कांग्रेस वाले मुझे जितनी गालियां दें, मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा ज़हर पी जाऊंगा, लेकिन जब किसी और का अपमान होता है, तो मैं चुप नहीं रह सकता। भूपेन दा को भारत रत्न देना क्या गलत था?”

अवैध घुसपैठ पर भी बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए अवैध घुसपैठियों को बढ़ावा दिया और अब भी उनका समर्थन कर रही है।

“कांग्रेस अपने वोट बैंक के लिए देशहित की बलि चढ़ा देती है। अब तो ये पार्टी घुसपैठियों की भी रक्षक बन चुकी है। वे चाहते हैं कि घुसपैठिए भारत का भविष्य तय करें।”

भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह में हुए शामिल

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार शाम को असम पहुंचे और संगीतकार एवं भारत रत्न से सम्मानित भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह में भी शामिल हुए। उन्होंने हजारिका की स्मृति को राष्ट्र के लिए प्रेरणा बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि, असम दौरे में प्रधानमंत्री मोदी ने न सिर्फ राज्य को बड़ी विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया, बल्कि स्पष्ट संकेत दिया कि उत्तर-पूर्व भारत आने वाले वर्षों में राष्ट्र निर्माण का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी खुलकर हमला बोला, यह दर्शाता है कि राजनीतिक दांव-पेच भी तेज़ हो चुके हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: बढ़ती बिजली मांग पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को 24×7 मॉनिटरिंग के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Latest News: UPSC ने निकाली 194 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img