Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

पीएम मोदी ने किया श्री मधुसूदन साईं चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक दौरे पर पहुंचे है। कर्नाटक पहुंचकर पीएम मोदी ने चिक्काबल्लापुर में मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीँ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री मधुसूदन साईं चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया। इस दौरान उनका साथ राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में देश ने विकसित होने का संकल्प लिया है। कई बार लोग पूछते हैं कि भारत इतने कम समय में वकसित कैसे होगा? इतनी चुनौतियां हैं, इतना काम हैं, ये इतने कम समय में ये कैसे पूरा होगा? इस सवाल का एक ही जवाब है सबका प्रयास।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि बीते 9 सालों में भारत में भी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बहुत ईमानदारी से, बहुत कुशलता से कार्य करने का प्रयास किया गया है। देश में मेडिकल एजुकेशन से जुड़े अनेक रिफॉर्म किए गए हैं

पीएम बोले चिक्काबल्लापुर की भूमि ने लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य प्रदान करके मानवता की सेवा के मिशन को पोषित किया है। ये उपलब्धियां अद्भुत रही हैं। साथ ही आज यहां जिस मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया जा रहा है, वह इस महान मिशन को और मजबूत करेगा। हमारा प्रयास भारत के हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने का रहा है। हमने गरीब मिडिल क्लास के आरोग्य को प्राथमिकता दी है। हमने देश में सस्ती दवाओं की दुकानों, जनऔषधि केंद्र खोले हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img