Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

किसान के साथ धोखाधड़ी में पीएनबी मैनेजर पर मुकदमा दर्ज

  • मुजफ्फरनगर कोर्ट का आदेश, पीएनबी सिखेड़ा के तत्कालीन मैनेजर फंसे

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: किसान के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में पंजाब नेशनल बैंक से सिखेड़ा के तत्कालीन प्रबंधक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात निवासी किसान गुलशेर ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा सिखेड़ा से किसान क्रेडिट कार्ड पर 2 लाख रूपए का लोन लिया था। गुलशेर का कहना है कि जनवरी 2022 में उसके पास बैंक की ओर से मैसेज आया था कि जो पैसा बैंक खाते से निकाला है उसे तुरंत जमा करा दिया जाए।

मैसेज मिलने के बाद वह अन्य किसानों के साथ बैंक अधिकारियों से मिला तो उसे जानकारी हुई कि 44300 रुपया बिना उसकी जानकारी के निकाल लिया गया। गुलशेर ने बताया कि रुपया उसने न तो एटीएम से निकाला और न ही विदड्रावल के माध्यम से। बताया कि काफी जानकारी करने के बावजूद उसे यह पता नहीं चल सका कि इतना रुपया उसके बैंक खाते से किसने निकाला। बताया कि मामले को लेकर उसने सीजेएम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पंजाब नेशनल बैंक शाखा सिखेड़ा के तत्कालीन मैनेजर हरपाल सिंह के विरुद्ध धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। थाना सिखेड़ा पुलिस ने तत्कालीन बैंक मैनेजर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किसान गुलशेर का कहना है कि पंजाब नेशनल बैंक के बराबर में एक दूसरा बैंक भी है। जिसमें उसका खाता है उक्त खाते में उसका गन्ने का पेमेंट आता है। बताया कि उक्त बैंक खाते से भी एक लाख से अधिक बिना उसकी जानकारी के गायब हो चुका है। इसकी शिकायत बैंक के उच्च अधिकारियों से की गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img