जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कोरोना से बचाव के लिए शुरू किए गए अभियान में वैक्सीनेशन के पांचवें चरण में पुलिस प्रशासन के अलावा कई अधिकारियों को भी वैक्सीन लगाई गई। सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि जिनको वैक्सीन दी गई है उनमें आयुक्त अनीता सी मेश्राम, डीएम के. बालाजी, अपर आयुक्त रजनीश राय, सिटी मजिस्ट्रेट एसके सिंह को मेडिकल में वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही प्रथम चरण पूरा हो गया।

जिन स्थानों पर वैक्सीनेशन किया गया उनमें सीएचसी सरधना, दौराला, जानी खुर्द, सरूरपुर, हस्तिनापुर शामिल हैं। इनके अलावा केएमसी नर्सिंग होम, यूपीएचसी कंकरखेड़ा।

मेडिकल में जिन स्थानों पर वैक्सीन लगाई गई उनमें एनबीसी वार्ड फर्स्ट फ्लोर, प्लास्टि सर्जरी वार्ड, मेल मेडिकल वार्ड, एनडीआर वार्ड, न्यू ओपीडी रजिस्ट्रेशन पाइंट, शामिल हैं। कैंट में कैंटोनमेंट हॉस्पिटल, तहसील यूपीएचसी, पुलिस लाइन यूपीएचसी, ब्रह्मपुरी एएनएमटीसी व गर्ग हास्पिटल, भावनपुर सीएचसी, डफरिन पीएल शर्मा व डिस्ट्रीक वोमेन हॉस्पिटल, नंगला बटटू सेंट लुक्स समेत कुल 31 स्थान रहे।

