- शेरकोट पुलिस ने आरोपियों को भेजा न्यायालय के समक्ष
जनवाणी संवाददाता |
शेरकोट: शेरकोट पुलिस ने 15 नबंवर को मोहल्ला फतेहनगर निवासी भोले सिंह व उसके परिवार के सदस्यों पर पथराव करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है। शेरकोट पुलिस ने बताया कि 15 नबंवर को वादी भोले सिंह पुत्र कुड़वा सिंह निवासी मोहल्ला फतेहनगर शेरकोट व उसके परिवार के सदस्यों पर पथराव किया गया था तथा वादिया बबीता पत्नी स्व: रामगोपाल व उसकी नाबालिग पुत्री उम्र 16 वर्ष के साथ छेड़छाड करने व गाली गलौज करने के संबध में रिपोर्ट पंजीकृत करायी थी।
जिसमें शेरकोट पुलिस ने मंगलवार को राजू सिंह उर्फ मोहसीन अहमद पुत्र हमीदुल्ला, नौशाद पुत्र युनूस, गुलफाम पुत्र इशांक, मोहम्मद रिजवान पुत्र फुरकान अहमद, मोहम्मद अनस पुत्र मोहम्मद इलियास, मोहम्मद रिजवान पुत्र सराफत निवासीगण मौहल्ला इमामबाड़ा कस्बा व थाना शेरकोट बिजनौर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनुज तोमर, एसआई अनिल सिंह, सतेंद्र सिंह, ब्रहमपाल सिह, कांस्टेबल रजनीश कुमार, उमेश कुमार व प्रशांत कुमार मौजूद रहे।

