जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: थाना गौरा प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार यादव द्वारा आगामी त्योहार महाशिवरात्रि व होली आदि को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्तियों, धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी जिसमे क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति, मौलाना,मौलवीग्राम प्रधान एवं ग्राम प्रहरी व अन्य सदस्य/ संभ्रान्त व्यक्ति उपस्थित रहे, इस दौरान सभी आयोजकों से शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गयी तथा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व टिप्पणी न करने के लिये युवको को समझाने के लिए कहा गया। अफवाहो पर ध्यान न देने की सलाह दी गयी एवं किसी भी विषम स्थिति में तत्काल थाने पर सूचना देने के लिए निर्देशित किया गया ।

