जनवाणी ब्यूरो |
मुजफ्फरनगरः कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बैंक, एटीएम, पेट्रोल पम्प, ग्राहक सेवा केन्द्र आदि वित्तीय संस्थानों पर की गयी चेकिंग तथा सुरक्षा उपकरणों को चेक कर संदिग्धों से भी पूछताछ की गयी।
जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखनेए कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजीव सुमन के निर्देशन में समस्त थाना व चैकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना व चैकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में पडने वाले बैंको, ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई तथा संदिग्धों से पूछताछ की गयी।

