Tuesday, January 20, 2026
- Advertisement -

दिल्ली-पंजाब के किसानों को पुलिस ने रोका, हाईवे पर जाम किया

  • दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे सैकड़ों किसान
  • काठा गांव के पास प्रशासन व पुलिस ने रोका, जमकर नोकझोंक

जनवाणी ब्यूरो |

बागपत: पंजाब व हरियाणा के किसान दिल्ली में चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए बागपत से निकल रहे थे। जैसे ही वह काठा गांव के पास पहुंचे तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक लिया। जिसके विरोध में किसानों ने काठा गांव में ही हाइवे के बीच में बैठकर अनशन शुरू कर दिया और उनकी पुलिस के साथ हुई, लेकिन किसान दिल्ली जाने की जिद पर अड़े थे।

28

दिल्ली में कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन चल रहा है। उसको समर्थन देने के लिए हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व अन्य जिलों के किसान समर्थन देने के लिए जा रहे थे। जैसे उनका काफिला काठा गांव के पास पहुंचा तो पुलिस को इसकी भनक लग गई।

30

एसडीएम व सीओ पुलिस फोर्स के साथ काठा गांव के पास पहुंचे और किसानों को रोक लिया। अधिकारी उनको वापस भेजने के लिए अड़ गए। जिसके विरोध में किसानों ने गांव में हाइवे के बीच पर बैठकर अनशन शुरू कर दिया और जाम लगा दिया।

31

पुलिस प्रशासन ने उनको उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नही माने। कहा कि यदि उन्हें दिल्ली में नही भेजा गया तो यहां से उठने वाली नहीं है।

32 1

पुलिस प्रशासन से किसानों की जमकर नोकझोंक हुई। हाईवे पर किसानों के बैठने से काफी लंबा जाम लग गया। प्रशासन उन्हें बनाने की तैयारी में लगा हुआ था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: युवराज की मौत, पिता ने किया खुलासा, दफ्तर से देर से घर लौटने की बताई वजह

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित टाटा...
spot_imgspot_img