Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में 12 फीसद घटी गरीबी दर: नड्डा

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा के नए क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन व गरीब कल्याण मेला में शामिल हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ/गोरखपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा की सरकार लोगों के प्रति जवाबदेह सरकार है। गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार की योजनाओं से देशभर में लाभार्थियों की विशाल संख्या तैयार की गई है। लाभार्थियों को योजनाओं के माध्यम से मज़बूत बनाने से देश तरक्की की राह पर दौड़ रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की गरीबी दर 12 फीसद घटी है। भारत अब मांगने और लेने वाला देश नही है बल्कि दुनिया को देने वाला देश बन चुका है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को गोरखपुर के रानीडीहा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में भाजपा के नए क्षेत्रीय कार्यालय और सात जिलों पार्टी कार्यालयों के वर्चुअल उद्घाटन के बाद गरीब कल्याण मेला में उपस्थित लाभार्थियों व भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एक समय देश की राजनीति में वंशवाद, परिवारवाद, जातिवाद और अनाचार का बोलबाला था। 2014 में देश में परिवर्तन का नया दौर शुरू हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी ने राजनीति की संस्कृति बदल डाली। वंशवाद, परिवारवाद, जातिवाद को धक्का देकर विकासवाद की राजनीति खड़ी की।

उन्होंने कहा कि विकासवाद सिर्फ बिल्डिंग से ही न दिखाई दे बल्कि देश की जनता पर भी इसका प्रभाव दिखना चाहिए। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र पर काम कर रही है। भाजपा सरकार समस्या से लड़ने वाली सरकार है। केंद में मोदी और यूपी मैं योगी के नेतृत्व में देश-प्रदेश आगे बढ़ रहा है।

65 2

असंवेदनशील थी पूर्ववर्ती सरकारें

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें असंवेदनशील थीं। उन्हें लोगों की चिंता नही थी। इलाज और दवा तक उपलब्ध कराने में लापरवाही बरती गई। गोरखपुर और पूर्वी यूपी में इंसेफ्लाइटिस से हर साल हजारों बच्चे मर रहे थे। 1906 में ही जापान में इंसेफ्लाइटिस की दवा बना गयी थी। भारत में योगी जी के प्रयास के बाद 2006 में इसकी दवा पंहुची। चिकन पॉक्स की दवा 27 साल बाद, बीसीजी का टीका 27 साल, ओरल पोलियो ड्राप 30 साल, टिटनेस का इंजेक्शन 38 साल, मीजल्स की दवा 22 साल बाद भारत आयी।

जो कहा वो करके दिखाया

जेपी नड्डा ने गोरखपुर के खाद कारखाना की चर्चा करते कहा कि इसके लिए पांच प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया लेकिन हुआ कुछ नहीं। 2016 में पीएम मोदी ने खाद कारखाना के पुनरोद्धार और गोरखपुर में एम्स का शिलान्यास किया। पीएम मोदी के आशीर्वाद और सीएम योगी के प्रयास से आज दोनों लोगों को सेवा दे रहे हैं। यूपी के हर जिले में मेडिकल कालेज के सपना साकार हो रहा है।

पार्टी संस्कार के ऊर्जा केंद्र हैं कार्यालय

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय के भौतिक समेत अलग-अलग जिलों के कुल आठ कार्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यालय जमीन के टुकड़े मात्र नहीं बल्कि पार्टी का संस्कार केंद्र हैं। यह पार्टी और कार्यकर्ताओं को ऊर्जा देने और योजना बनाने वाला केंद्र है। यह कार्यालय पूरे वर्ष, 7 दिन 24 घंटे सेवाएं देता है। यहां की दीवारों पर लगी तस्वीरें भाजपा की नींव रखने वालों की है जिनसे प्रेरणा मिलती है। इन सुसज्जित कार्यालयों का इस्तेमाल कर हमें भाजपा की नींव को मजबूत बनाना है।

उन्होंने कहा कि मुझे स्मरण है कि कई बार हम किराए के भवन में चलने वाले कार्यालयों का किराया नहीं दे पाते थे, पार्टी ने इन हालात में काम शुरू किया। भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। फिलहाल इस भाजपा कार्यालयों में ई लाइब्रेरी, कांफ्रेंस हाल, मीडिया सेंटर, मॉडर्न तकनीक से बने आधुनिक कार्यालय हैं। कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि यहां उपलब्ध ई लाइब्रेरी और सुविधाओं का सदुपयोग करें। उज्ज्वल भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के कंधों पर है।

कार्यकर्ताओं का मंदिर है कार्यालय: स्वतंत्र देव सिंह

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा का कार्यालय कार्यकर्ताओं का मंदिर है। कार्यालय पत्थरों की इमारत नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम का प्रतिफल है। इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर 37 साल बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में इतिहास रचा गया है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश सरकार के मंत्रीगण सूर्य प्रताप शाही, डॉ संजय निषाद, दयाशंकर सिंह, संदीप सिंह, विजयलक्ष्मी गौतम, सांसदगण रवि किशन शुक्ल, डॉ रमापति राम त्रिपाठी, कमलेश पासवान, विजय दूबे, रविन्द्र कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ल, नीरज शेखर, जयप्रकाश निषाद, डॉ राधामोहन दास अग्रवाल, संगीता यादव, बीजेपी के क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता, प्रदेश कार्यालय प्रभारी राकेश, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img