- श्री हनुमान धाम पर प्रसाद में वितरित किए गए पकौड़े
जनवाणी संवाददाता |
शामली: गुरुवार को आयोजित महोत्सव में सर्वप्रथम मुख्य यजमान निश्चय अग्रवाल ने विधि विधान के साथ पूजन किया। पूजन पंडित अनिल पांडे, पंडित अरुण गौड़, पंडित देवानंद शास्त्री व पंडित मोहित वशिष्ठ आदि के द्वारा कराया गया। इसके बाद भगवान जगन्नाथ की महाआरती की गई। उसके बाद विभिन्न प्रकार के पकौड़ों का प्रसाद लगाया गया। इसके बाद पकौड़ा के प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद में विभिन्न प्रकार यथा आलू, गोभा, मिर्च, भिस, बैंगन, पालक, ब्रेड, गाजर, पनीर आदि के पकौड़े आदि बनाए गए थे।
श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर यह महोत्सव भगवान जगन्नाथ के मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पर हर वर्ष बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण करते हैं। कार्यक्रम के संयोजक आलोक कांबोज व अशोक मेहता रहे।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, रमेश धीमान, पुनीत द्विवेदी, उत्तम नामदेव, संदीप नामदेव, जोगेंद्र पाल सेठी, अमोद द्विवेदी, अमित प्रजापति, शिवम गिरी, गुरु शरणम् रुहेला, वंश नामदेव, मुकेश मैनेजर, भोला शर्मा, मोंटी शर्मा, सूरज चौधरी, सुनील अरोरा, धर्मेन्द्र कम्बोज आदि उपस्थित रहे।

