Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

पाकिस्तान में एक हिन्दू को मारने की तैयारी, ईशनिंदा का आरोप, जुटी हिंसक भीड़

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पाकिस्तान में एक हिंदू सफाईकर्मी पर तथाकथित ईशनिंदा का आरोप लगाकर उसे घेरकर मारने की तैयारी थी। अशोक कुमार के रूप में पहचाने जाने वाले हिंदू व्यक्ति को पकड़ने के लिए एक अपार्टमेंट की इमारत के आसपास सैकड़ों की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई थी। सभी अशोक को नीचे उतरने के लिए कह रहे थे लेकिन अशोक अपनी जान बचाने के लिए पुलिस का इंतजार करने लगा। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस आई और भीड़ को हटाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। यह घटना पाकिस्तान के हैदराबाद की है।

व्यक्तिगत झड़प के कारण हिंदू कर्मचारी को निशाना बनाया गया: पुलिस

मुबाशीर जैदी नाम के पत्रकार ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हैदराबाद पुलिस ने एक हिंसक भीड़ को तितर-बितर कर दिया, जो एक हिंदू सफाई कर्मचारी पर ईशनिंदा का आरोप लगाते हुए सौंपने की मांग कर रही थी। पुलिस का दावा है कि स्थानीय निवासी के साथ व्यक्तिगत झड़प के कारण सफाई कर्मचारी को निशाना बनाया गया।

अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पाकिस्तानी पत्रकार और स्तंभकार नैला इनायत ने ट्विटर पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि हिंदू सफाई कर्मचारी अशोक कुमार पर हैदराबाद में कुरान के कथित अपमान को लेकर ईशनिंदा के 295बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह आरोप दुकानदार बिलाल अब्बासी के साथ विवाद के बाद आया है, जिन्होंने तब कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले, हिंदू व्यक्ति को पकड़ने के लिए एक आरोपित भीड़ अपार्टमेंट की इमारत के आसपास जमा हो गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img