Friday, June 19, 2026
- Advertisement -

सड़क पर वसूली करती है पीटीओ, वीडियो आया सामने

  • पैसे की डिमांड पर भड़का वाहन चालक, गाड़ी से भागी पीटीओ
  • वीडियो बनाने वाले के गंभीर आरोपों पर चुप्पी साधे रही पीटीओ

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: संभागीय परिवहन विभाग के जिम्मेदारों की करतूत किसी से छिपी नहीं है, लेकिन एक वीडियो ने इनकी असलियत सामने लाकर वसूली के खेल से पर्दा उठा दिया है। वीडियो में विभाग की पब्लिक टैक्स महिला आॅफिसर बाइपास पर एक वाहन चालक से महिला होने की दुहाई देते हुए चुप रहने को कहती है। इसके बाद चालक मोबाइल से वीडियो बनाता है। जिसमें वह साफ तौर पर पैसे मांगने का आरोप लगाता है। इसके बाद यह महिला आॅफिसर अपनी सरकारी गाड़ी से मौके से भागने लगती हैं और वीडियो बनाने वाला चालक उनकी गाड़ी का दूर तक पीछा करता है और अपने मोबाइल के कैमरे में इस पूरे वाकिये को कैद कर लेता है।

04 13

आरटीओ कार्यालय में तैनात पीटीओ की जिम्मेदारी सड़कों पर दौड़ रहे ऐसे वाहनों की जांच करना है, जिनमें सवारियों को ढोया जाता है। ऐसे वाहन यदि नियमों के विपरीत चलते पाए जाते हैं तो पीटीओ को इनके खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार है, लेकिन चेकिंग के नाम पर सड़क की सड़कों पर जो कुछ चल रहा है, वो किसी से छुपा नहीं है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें पीटीओ की वाहन चालक से उनकी बहस होती है और पीटीओ कहती हैं, तुम एक महिला को घेरकर बैठे हो…, वीडियो बनाने वाला… महिला की बात नहीं है मेरी बड़ी बहन, लेकिन आप तो…., पीटीओ… डरती तो मैं किसी से नहीं, यहीं खड़े हैं, वीडियो बनाने वाला… बड़ी बहन हम भी आपको बता देगें…, जितने महीने ले रही हैं…, घर तक की जांच करा देंगे…।

पीटीओ…हम भी इस चीज में पक्के हैं। इसके बाद दूसरे वीडियो में वीडियो बनाने वाला कहता है जितने मेरठ में महीने चल रहे हैं, वह सारी एंट्री बंद होगी…, सीएम साहब को सारी रिपोर्ट मैं भेजूंगा। इसके बाद पीटीओ अपनी गाड़ी का शीशा चढ़ाकर चालक से चलने के लिए कहती हैं और गाड़ी कुछ दूर तक चलने के बाद रुक जाती है। जबकि वीडियो बनाने वाला भी गाड़ी के पीछे कैमरा आॅन कर चलता है और कहता है कि आरटीओ की खुली वसूली चल रही है। 36 सेकेंड के पहले और 45 सेकेंड के दूसरे वीडियो में पीटीओ पूरी तरह घिरी हुई सी नजर आ रही है। जिस तरह वह आरोप लगाने वाले व्यक्ति से दूर भाग रही है, उससे तो यही लग रहा है कि कुछ तो गड़बड़ है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पुलिस मुठभेड़: फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को लगी गोली

जनवाणी ब्यूरो | हरिद्वार: बुग्गावाला थाना क्षेत्र में गुरुवार देर...

Rahul Gandhi: 56 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी भी दबाव में, IT गिरावट से बाजार कमजोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्लोबल टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी एक्सेंचर...
spot_imgspot_img