Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

राहुल गांधी टीम मज़बूत करने में जुटे, बिहार में बदलेंगे पार्टी प्रभारी ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस बिहार में बड़ा बदलाव करने का विचार कर रही है। कांग्रेस पार्टी के आलाकमान ने बिहार में पार्टी प्रभारी के तौर पर काम कर रहे शक्ति सिंह गोहिल को हार का दोषी बता रही है। खबर है कि जल्द ही बिहार का प्रभार राहुल गांधी के बेहद करीबी रणदीप सिंह सुरजेवाला को दिया जा सकता है।

बिहार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी आरजेडी समेत कई पार्टियों के साथ महागठबंधन करके चुनाव लड़ी थी। इस चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 19 सीटें ही हासिल हुई थी, जबकि बिहार में खुद पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनसभाएं और रैलियां की थीं। बिहार में 243 सीटों पर हुए विधनसभा चुनाव में एनडीए ने 125 सीटें हासिल कर पूर्ण बहुमत प्राप्त किया था, वहीं विपक्षी महागठबंधन को इस चुनाव में 110 सीटें मिली थीं।

कांग्रेस पार्टी बिहार हार की समीक्षा के बाद होगा फैसला

कांग्रेस पार्टी बिहार में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद के परिणाम की समीक्षा कर रही है। फिलहाल शक्ति सिंह गोहिल बिहार में पार्टी प्रभारी हैं। गोहिल को 2018 में सीपी जोशी के जगह बिहार कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया था। इसके बाद भी बिहार में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है।

इसलिए अब आलाकमान एक बार फिर राज्य में बदलाव करने का विचार कर रही है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एचके वर्मा ने बताया कि बिहार में बदलाव करने का फैसला पार्टी के शिखर नेतृत्व के हाथ में है। वहीं सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि आने वाले समय में राहुल गांधी के करीबी रणदीप सिंह सुरजेवाला को बिहार में प्रभारी पद के लिए चुना जा सकता है।

कांग्रेस पार्टी में उठे सवाल

पिछले कुछ सालों से कांग्रेस पार्टी को ज्यादातर चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। समय-समय पर पार्टी के अंदर से बगावत के सुर उठते रहे हैं। बिहार चुनाव में हार मिलने के बाद भी पार्टी के सीनियर नेता कपिल सिब्बल और गुलाम नबी आजाद भी शिखर नेतृत्व पर सवाल खड़े करते दिखे। पार्टी में महासचिव पद पर प्रियंका गांधी वाड्रा और अध्यक्ष पद के लिए सोनिया गांधी को अब पार्टी के अंदर नहीं पसंद किया जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img