Monday, February 16, 2026
- Advertisement -

दिल्ली लौटे राहुल गांधी, संभल जाने की नहीं मिली इजाजत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और उनके काफिले को संभल जाने की इजाजत नहीं मिली। करीब दो घंटे बॉर्डर पर ठहरने के बाद वापस दिल्ली लौट गए। संभल दौरे से पहले ही दिल्ली-यूपी बॉर्डर को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम संभल जाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस मना कर रही है। नेता विपक्ष होने के नाते मेरा अधिकार बनता है वहां जाने का, लेकिन तब भी जाने नहीं दिया जा रहा। मैं अकेला वहां जाने को तैयार हूं, लेकिन ये बात भी नहीं मानी गई। हम सिर्फ संभल जाना चाहते हैं। वहां के लोगों से मिलना चाहते हैं। लेकिन हमारा संवैधानिक अधिकार हमें नहीं दिया जा रहा। यही है नया हिंदुस्तान, जिसमें संविधान को खत्म करने का काम किया जा रहा है।

उधर, प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने राहुल गांधी को अकेले भेजने और पुलिस के साथ जाने को कहा लेकिन पुलिस ने हमारी यह बात भी नहीं मानी।

बता दें कि करीब दो घंटे यूपी गेट पर राहुल गांधी का काफिला रूका रहा। संभल न जाने देने पर दिल्ली वापस लौटे। सुबह 10:46 पर राहुल गांधी यूपी गेट पहुंचे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img