Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

‘बिरहोर’ में नए लुक में दिखेंगी रजनी मेहता

CINEWANI


बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री और मॉडल रजनी मेहता इन दिनों हिंदी फीचर फिल्म ‘बिरहोर’ में अपनी भूमिका को लेकर सुर्खियों में हैं। रजनी मेहता ‘बिरहोर’ में बिल्कुल नए अवतार में नजर आएगी। रजनी मेहता ने अपना फिल्मी कैरियर पंजाबी फिल्म ‘हवाएं’ से शुरू की थी, जिसमें वह सेकंड लीड में थीं। हिंदी फिल्म ‘खंजर’ और दक्षिण भारतीय फिल्म ‘तेज’ में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। रजनी मेहता फिल्म, धारावाहिक, वेबसीरिज, म्यूजिक वीडियो और विज्ञापन में काम कर रही है। वेबसीरिज ‘पगलैट’ के दोनों सीजन में उन्होंने काम किया है। साथ ही वह कई वेबसीरिज भी कर रही हैं।

टीवी शो सावधान इंडिया में उन्होंने काम किया है। प्रिंट में पानेरी साड़ी का विज्ञापन भी किया है। रजनी मेहता पंजाबी हैं, लेकिन वह उत्तरप्रदेश के प्रयागराज की हैं और लंबे समय से मायानगरी मुंबई में काम कर रही हैं। छोटी उम्र से ही वह मॉडलिंग और रैम्प वॉक कर रही हैं, जिसमें उन्हें बेस्ट मॉडल से सम्मानित किया गया। यहीं से टी सीरिज कंपनी ने उन्हें म्यूजिक एलबम में काम करने का आॅफर दिया।

रजनी ने अपने कैरियर की शुरुआत रैम्प शो से की है। वह मनोज वाजपेयी, उपासना सिंह, आदि ईरानी, शिवा, सुजेल खान जैसे कई जानेमाने कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं। रैम्प शो, अभिनय और मॉडलिंग में वह कई सम्मान जीत चुकी हैं साथ ही बतौर जज भी वह कई सम्मान से भी सम्मानित हो चुकी हैं। जैसे बेस्ट मॉडल, बेस्ट एक्ट्रेस, चीफ गेस्ट सेलिब्रिटी, बेस्ट परफॉर्मर, बेस्ट वूमेन, गेस्ट आॅफ आॅनर, दादा साहेब फाल्के फैशन लाइफस्टाइल अवार्ड, एफएफएफ अवॉर्ड, मिस इंडिया इंटरनेशनल आदि। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल का अवार्ड उन्हें चीफ गेस्ट के रूप में मिला है। महाराष्ट्र प्रेस्टीजियस अवॉर्ड की ओर से बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड आॅफ महाराष्ट्र अवार्ड से सम्मानित हुई हैं। बहुत जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म के रियलिटी शो ‘लायंस गेट प्ले’ में रजनी मेहता का स्ट्रांग रूप दिखाई देगा। रजनी मेहता अपनी मां को अपना आइडल मानती हैं और उनकी ख्वाहिश को सजीव बना रही हैं।

डांस, हॉर्स राइडिंग, एक्टिंग और बर्फीली जगहों पर ट्रेवलिंग रजनी को पसंद है। अमिताभ बच्चन, नरगिस, कजोल, रणबीर कपूर इनके पसंदीदा कलाकार हैं। देशभक्ति फिल्मों के प्रति रजनी का लगाव अधिक है। वह देशप्रेम से ओतप्रोत फिल्मों में काम करना चाहती हैं। रजनी मेहता की प्रोडक्शन कंपनी का नाम ‘मेहता फिल्म प्रोडक्शन्स’ है जिसमें भविष्य में वह देशभक्ति, समाजिक, भारतीय पुलिस और सैनिकों की कर्मठता व वीरता को दर्शाती फिल्में बनाना चाहती हैं।


janwani address 1

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img