Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

Ranbir Kapoor: ‘रामायण’ की शूटिंग पर भावुक हुए रणबीर कपूर, बोले – “भाषण देना आसान नहीं होता”

नमस्कार ,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से जारी है और हर एक अपडेट को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता रणबीर कपूर फिल्म के सेट पर एक भावुक भाषण देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणबीर न सिर्फ पूरी टीम को धन्यवाद देते हैं, बल्कि मेकर्स के प्रति अपना आभार भी व्यक्त करते हैं। आइए जानते हैं पूरी बात।?

रणबीर कपूर ने दिया दिल छू लेने वाला भाषण

दरअसल, अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के शूटिंग सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। साथ ही बताया जा रहा है कि यह वीडियो रामायण पार्ट 1 की शूटिंग के आखिरी दिन का है। इसमें रणबीर कपूर भावुक होकर दिल छू लेने वाला भाषण देते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही अभिनेता मेकर्स को धन्यवाद देते हुए भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने सह-कलाकारों – साई पल्लवी, यश, रवि दुबे और अन्य लोगों का भी आभार व्यक्त किया, जो इसका हिस्सा हैं। आगे उन्होंने कहा कि जब कोई बहुत बड़ी घटना समाप्त हो जाती है तो उन्हें भाषण देना मुश्किल लगता है।

03 जुलाई को दिखेगी फिल्म की पहली झलक

बता दें कि ‘रामायण’ फिल्म को लेकर पहला इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि फिल्म निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी इस फिल्म की पहली झलक 03 जुलाई को दिखाने वाले हैं। जानकारी साझा करते हए मेकर्स ने बताया कि 09 प्रमुख शहरों में रामायण का फर्स्ट लुक लॉन्च किया जाएगा। अब इस दिन का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘रामायण’ का पहला पार्ट अगले साल 2026 में दिवाली पर रिलीज होगा और इसका दूसरा भाग 2027 में दिवाली पर रिलीज होगा। इस फिल्म के कलाकारों की बात करें, तो इसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभाएंगी। वहीं, यश को रावण की भूमिका में देखा जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img