Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

Trump Vs Musk: ‘सब्सिडी बंद करो या दुकान बंद करो’– ट्रंप का एलन मस्क पर सीधा वार

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अमेरिका में राजनीतिक गर्मी तेज हो गई है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति उद्योगपति एलन मस्क के बीच खुली जंग छिड़ गई है। “बिग ब्यूटीफुल बिल” को लेकर दोनों के बीच चल रहा वाद-विवाद अब धमकियों और कटाक्षों के स्तर तक पहुंच गया है।

ट्रंप ने अब एलन मस्क पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि यदि मस्क को सरकारी सब्सिडी मिलना बंद कर दिया जाए, तो उन्हें अपनी “दुकान बंद करके दक्षिण अफ्रीका लौट जाना चाहिए”।

ट्रंप की तीखी टिप्पणी

ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट “ट्रुथ सोशल” पर एक पोस्ट में लिखा, “एलन मस्क को पहले से पता था कि मैं ईवी जनादेश के खिलाफ हूं। इलेक्ट्रिक कारें ठीक हैं, लेकिन सब पर नहीं थोपी जा सकतीं। मस्क को इतिहास में सबसे ज्यादा सब्सिडी मिली है। अगर ये सब्सिडी बंद हो जाए, तो उन्हें अपनी दुकान बंद करनी पड़ेगी और वे दक्षिण अफ्रीका लौट जाएं।”

ट्रंप ने यह भी कहा कि मस्क की रॉकेट लॉन्चिंग, सैटेलाइट प्रोग्राम और ईवी प्रोडक्शन जैसी योजनाएं सरकारी सब्सिडी पर ही टिके हैं, और अगर सरकार यह समर्थन वापस ले ले, तो इससे देश का पैसा बचेगा।

मस्क की तीखी प्रतिक्रिया और राजनीतिक चेतावनी

इससे पहले एलन मस्क ने ट्रंप के “बिग ब्यूटीफुल बिल” की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “बिल के समर्थन में खड़ा हर सांसद देश के इतिहास में सबसे बड़े कर्ज को बढ़ावा दे रहा है। उन्हें शर्म आनी चाहिए और वे अगले साल प्राइमरी चुनाव हारेंगे।”

मस्क ने स्पष्ट संकेत दिया कि यदि यह बिल पारित हुआ तो वे अगली सुबह ही नई राजनीतिक पार्टी लॉन्च कर देंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका को डेमोक्रेट और रिपब्लिकन के अलावा एक तीसरे विकल्प की जरूरत है जो आम जनता की आवाज को प्रतिनिधित्व दे सके।

क्या है बिग ब्यूटीफुल बिल?

ट्रंप का बहुप्रचारित “बिग ब्यूटीफुल बिल” एक आर्थिक पुनर्रचना कानून है, जिसमें ईवी जनादेश की कटौती, सरकारी खर्च में भारी कमी, और नए औद्योगिक प्रोत्साहन की योजनाएं शामिल हैं। लेकिन इस बिल को लेकर तकनीकी जगत, खासकर टेस्ला, स्पेसएक्स और न्यूरालिंक जैसी मस्क की कंपनियों के हितों पर चोट मानी जा रही है।

राजनीतिक हलचल तेज, 2026 चुनावों में असर संभव

ट्रंप और मस्क के बीच यह टकराव सिर्फ शब्दों की जंग नहीं, बल्कि 2026 के प्राइमरी चुनावों की रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है। मस्क की नई पार्टी की धमकी और ट्रंप की सब्सिडी रोकने की चेतावनी इस बात की ओर इशारा करती है कि अमेरिकी राजनीति में बड़ा उथल-पुथल हो सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img