Thursday, June 18, 2026
- Advertisement -

Bigg Boss 19: क्या बिग बॉस 19 में नजर आएंगे अमाल मलिक? पिता डब्बू मलिक ने तोड़ी चुप्पी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी की दुनिया का सबसे विवादित और पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा से दर्शकों के बीच सुर्खियों में रहता है। इस बार शो का 19वां सीजन शुरू होने जा रहा है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक इस बार शो का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस पर मेकर्स या अमाल मलिक की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मेकर्स ने हाल ही में जारी किया प्रोमो

शो के मेकर्स ने हाल ही में एक प्रोमो जारी किया। इसमें एक कंटेस्टेंट स्टेज पर आते हुए दिखता है और बैकग्राउंड में गाना ‘कौन तुझे’ गूंजता है। दिलचस्प बात यह रही कि कंटेस्टेंट का चेहरा जानबूझकर ब्लर कर दिया गया। लेकिन जैसे ही ये गाना बजा, फैंस ने तुरंत अंदाजा लगा लिया कि ये आवाज और धुन सिर्फ अमाल मलिक की ही हो सकती है।

पिता डब्बू मलिक ने दी प्रतिक्रिया

इस चर्चा को और हवा तब मिली जब अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक ने शो के प्रोमो पर इमोजी के जरिए प्रतिक्रिया दी। पिता डब्बू के इसी प्रोमो पर कमेंट के बाद ये कंफर्म हो गया कि अमाल शो में नजर आएंगे।

पर्सनल लाइफ भी अक्सर खबरों में रही

पिछले कुछ समय से सिर्फ म्यूजिक ही नहीं, बल्कि अमाल मलिक की पर्सनल लाइफ भी अक्सर खबरों में रही है। कुछ महीने पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स में बताया था कि वह क्लिनिकल डिप्रेशन जैसी गंभीर समस्या से जूझ चुके हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया था कि परिवार की परिस्थितियों और रिश्तों में तनाव ने उन्हें मानसिक रूप से काफी प्रभावित किया। इसीलिए फैंस का मानना है कि अगर वो बिग बॉस जैसे शो में आएंगे, तो यह उनके लिए एक नया और साहसी कदम होगा।

घर के सदस्य कौन-कौन और हो सकते हैं

खबरों के मुताबिक, इस बार शो में और भी चर्चित चेहरे दिखाई दे सकते हैं। माना जा रहा है कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फेम जीशान कादरी, कई रियलिटी शोज में नजर आ चुके बसीर अली और एक्टर अभिषेक बजाज भी घर में एंट्री करेंगे। शो 24 अगस्त से शुरू हो रहा है और दर्शक इसे कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर देख सकेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

JOB: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी, एनआईएसीएल अप्रेंटिस भर्ती शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय...

NEET: टेलीग्राम बैन विवाद, केजरीवाल बोले- “सरकार की मंशा पेपर लीक रोकने की नहीं”

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र...

UGC NET जून 2026: एनटीए ने जारी किए एडमिट कार्ड, यहां देखें डिटेल्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img