नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आलिया भट्ट अपनी फिल्म जिगरा को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अभिनेत्री अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। वहीं, इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने माता पिता होने के एहसास को जी रहे हैं। रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा के बारे में बात करते हुए कहा है कि पिता होना दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है। वहीं आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी राहा को लेकर बात की और कहा…
अपनी बेटी के बेहद करीब हैं रणबीर
रणबीर सिंह ने कहा, ‘आज कल मैं अपने घर के प्रोडक्शन में बिजी हूं, जो की राहा है, ये दुनिया की सबसे अच्छी फीलिंग है’। रणबीर अपनी बेटी को लेकर काफी खुश रहते हैं। रणबीर अपनी बेटी के बेहद करीब हैं वह अपनी बेटी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं।
आलिया ने कहा
आलिया भट्ट ने बेटी राहा को लेकर भी कुछ बातें कही थीं। आलिया ने कहा, अपने खाने के समय को वह मस्ती का समय समझती हैं। इस दौरान दोनों मिलकर मस्ती करते हैं। आलिया ने कहा कि वह राहा के साथ सख्त नहीं हो सकती हैं। रणबीर जब उनके साथ होते हैं, तो बहुत सी चीजों को वह नहीं सुनती हैं।
‘नाटू नाटू’ गाने पर थिरकती हैं राहा
आलिया ने एक इंटरव्यू में बताया, ‘नाटू नाटू सच में मेरे घर में हर दिन बजता है। राहा, मेरी बेटी को ‘नाटू-नाटू’ बहुत पसंद है। वह गाना बजाती है और कहती है, ‘मम्मा, नाटू नाटू बजाओ,’ फिर हम गाना बजाते हैं, और वह कहती है, ‘मम्मा, यहां आओ,’ और वह सहारे से मेरे साथ खड़ी रह कर यह स्टेप करती हैं’।

