- थाना मिर्जापुर में दर्ज किया गया है मुकदमा
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: बसपा के पूर्व एमएलसी और खनन माफिया हाजी इकबाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। थाना मिर्जापुर में हाजी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत दुष्कर्म का मुकदमा कायम कर लिया गया है।
बता दें कि हाजी इकबाल पर सीबीआई ईडी के अलावा और कई जांच एजेंसियों ने शिकंजा कस दिया है।
सहारनपुर एसएसपी आकाश तोमर ने हाल ही में एसआईटी का गठन कर हाजी इकबाल की काली कमाई से इकट्ठा की गई अकूत संपत्तियों को जप्त करा दिया है और हाजी के तीन बेटे इस समय जेल में है।
पिछले दिनों हाजी इकबाल के बेटे अलीशान और जावेद तथा अफजाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया था। उनके बेटों पर भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
फिलहाल हाजी इकबाल पर धारा 376 के अंतर्गत थाना मिर्जापुर में मुकदमा कायम किया गया है।
बता दें कि इस समय हाजी इकबाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस हाजी इकबाल को भी गिरफ्तार करेगी। हाजी इकबाल के अलावा उनके भाई और बेटों पर भी मुकदमा कायम किया गया है। एक महिला ने डाक द्वारा तहरीर दी और उसी आधार पर मुकदमा लिखा गया है।

