Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

रैपिड रेल: मेरठ में चौथी सुरंग का काम शुरू

  • गांधी बाग के नॉर्थ शाफ्ट से बेगमपुल की ओर दो समानांतर टनल किया जाना है निर्माण कार्य

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर में आरआरटीएस के भूमिगत कॉरिडोर के निर्माण के लिए चौथी सुरंग का कार्य आरम्भ हो गया है। गांधी बाग के नॉर्थ शाफ्ट से बेगमपुल की ओर दो समानान्तर टनल का निर्माण किया जाना है। इनमे से एक टनल का निर्माण कार्य पहले ही पूर्ण हो चुका है। अब सुदर्शन (टनल बोरिंग मशीन) को नॉर्थ शाफ्ट से लॉन्च करके दूसरी टनल के निर्माण का कार्य आरम्भ किया गया है।

सुदर्शन 8.3 ने ही अक्टूबर माह में नॉर्थ शाफ्ट गांधी बाग से बेगुमपुल की ओर 700 मीटर लंबी सुरंग का सफलतापूर्वक निर्माण करने के बाद बेगमपुल आरआरटीएस स्टेशन पर ब्रेकथ्रू किया था। इसके बाद इस टीबीएम को बेगमपुल स्टेशन स्थित शाफ्ट में डिस्मेंटल किया गया। इसके कटर हेड और शील्ड को ट्रेलरों पर लाद कर गांधी बाग में स्थित लॉन्चिंग शाफ्ट पर वापस लाया गया और बाकी हिस्सों को टनल के रास्ते से ही वापस नॉर्थ शाफ्ट गांधी बाग ले जाया गया।

एनसीआरटीसी अधिकारियों ने बताया कि गांधी बाग में नॉर्थ शाफ्ट पर लगभग 17 मीटर की गहराई में बनी इस लॉन्चिंग शाफ्ट पर सभी हिस्सों के पहुंचने के बाद टीबीएम इंजीनियरों ने टीबीएम के कलपुर्जों की जांच की। बताते चलें कि सुदर्शन एक अत्याधुनिक एवं सोफिस्टिकेटेड टनल बोरिंग मशीन है। ऐसे में इसकी जाँच कर इसके पार्ट्स को रिपेयर और री-प्लेस किया गया और फिर सभी पार्ट्स को जोड़कर टीबीएम की टेस्टिंग की गई।

06 19

इसके सुरक्षित एवं कुशल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के बाद इसे अब सुरंग निर्माण के लिए लॉन्च किया गया है। दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस एवं मेट्रो कॉरिडोर पर मेरठ में मेरठ सेंट्रल, भैंसाली और बेगमपुल तीन भूमिगत स्टेशन हैं। इन स्टेशनों को आपस में जोड़ने के लिए तीन भागों में दो समानांतर टनल बनेंगी। यानी कुल छह टनल का निर्माण किया जाएगा। पहली दो समानांतर टनल भैंसाली से मेरठ सेंट्रल, दूसरी दो समानांतर टनल भैंसाली से बेगमपुल और तीसरी दो समानांतर टनल गांधी बाग से बेगमपुल के बीच बनाई जा रही है।

इन कुल छह सुरंगों में से दो का निर्माण पूरा हो चुका है। गांधी बाग से बेगमपुल तक एक सुरंग का निर्माण अक्टूबर माह में पूर्ण कर लिया गया था। वहीं कुछ दिनों पहले सुदर्शन 8.1 ने भैंसाली से मेरठ सेंट्रल स्टेशन तक एक सुरंग का निर्माण पूरा किया है। इस बीच सुदर्शन 8.2 भैंसाली से मेरठ सेंट्रल स्टेशन तक की दूसरी समानांतर टनल का निर्माण कार्य कर रही है।

सुदर्शन 8.1 को रिट्रीविंग शाफ्ट से बाहर निकालने की प्रक्रिया कुछ दिनों में शुरू होगी। फिर इस मशीन का इस्तेमाल भैंसाली से बेगमपुल स्टेशन के बीच टनल बनाने के लिए किया जाएगा। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि एनसीआरटीसी मेरठ में आरआरटीएस नेटवर्क पर ही मेरठ मेट्रो प्रदान करने जा रहा है जिसमें 25 किमी की दूरी में 13 स्टेशन होंगे।

चौथी रैपिड भी पहुंची दुहाई, ट्रायल रन की तैयारी अंतिम चरण में

रैपिड ट्रेन का चौथा सेट गुरुवार को दुहाई डिपो पहुंच गया। इसके साथ ही ट्रायल रन की तैयारियां अब अपने बिल्कुल अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। बताते चलें कि प्रायोरिटी सेक्शन पर रैपिड का ट्रायल रन दिसंबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। आरआरटीएस कॉरिडोर पर दौड़ने के लिए रैपिड का चौथा ट्रेन सेट गुरुवार को दुहाई डिपो पहुंच गया।

08 19

एनसीआरटीसी अधिकारियों ने बताया कि कुल 40 ट्रेन सेट उन्हें प्राप्त होने हैं। इनमें 30 रैपिड के और 10 मेट्रो के होंगे। रैपिड के 30 में से 4 ट्रेन सेट दुहाई पहुंच चुके हैं। अभी कुल 26 आने बाकी है। वहीं, दूसरी ओर रैपिड के प्राथमिक खंड पर ट्रेन के ट्रायल रन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। एनसीआरटीसी अधिकारियों के अनुसार शीघ्र ही ट्रायल रन की तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...
spot_imgspot_img