- दो घायलों को मेरठ किया गया रेफर
- पुलिस ने राशन डीलर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेजा
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: थाना कोतवाली शहर देवेन्द्र सिंह उम्र 60 वर्ष पुत्र संसार सिंह निवासी ग्राम स्वाहेड़ी थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर का खेत को समतल करने वाला पाट्ठा जो कि चार पांच महीने पहले रामबहादुर के बेटें पिंकू, विपुल व नवनीत ने चोरी कर लिया गया था। शनिवार की सुबह रामबहादुर के बेटे पाट्ठे से अपने खेत को समतल कर रहे थे।

पाट्ठे की पहचान हो जाने के कारण देवेन्द्र व उसके बेटे मोहित व अतुल पाट्ठे को लेने रामबहादुर के खेत में पहुॅचे। जिससे दोनो पक्षों में पाट्ठे को लेकर कहासुनी व मारपीट हो गयी तथा रामबहादुर के बेटो ने अवैध तमंचे से गोलीबारी की, इसमें देवेन्द्र की गोली लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गयी।
देवेंद्र के बेटे मोहित, अतुल व वंश पुत्र जितेन्द्र उम्र 21 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुॅची पुलिस ने मृतक को पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को जिला अस्पताल बिजनौर में भर्ती कराया गया।
जहां से गंभीर हालत में मोहित व अतुल को मेरठ रेफर कर दिया। उधर एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई करने का दावा किया।
अधिक जानकारी के लिए पढ़े दैनिक जनवाणी

