- जनपद की तीनों मिलों पेराई सत्र 2021-22 का 167.66 करोड़ बकाया
- शामली चीनी मिल पर सर्वाधिक 101.33 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान
जनवाणी संवाददाता |
शामली: बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में पेराई सत्र 2021-22 के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी को जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने अवगत कराया कि पेराई सत्र 2021-22 का बकाय गन्ना मूल्य भुगतान शामली चीनी मिलपर 101.33 करोड़, ऊन पर 6.58 करोड़ तथा थानाभवन चीनी मिल पर 59.75 करोड़ रुपये बकाया है।
इस तरह से जनपद की तीनों चीनी मिलों पर 167.66 करोड़ रुपये बकाया भुगतान है। जनपद में कुल गन्ना भुगतान प्रतिशत की करें तो अभी तक 85.44 फीसदी भुगतान हुआ है। भुगतान के मामले में शामली मिल सबसे फिसड्डी और उसके बाद थानाभवन मिल का निराशाजनक प्रदर्शन है। ऊन मिल भी वादे के अनुरूप भुगतान नहीं कर पाया है।

