- जमीयत यूथ क्लब ने किया स्काउट गाइड का सम्मान
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: राजस्थान में राष्ट्रीय जंबूरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटे जमीयत यूथ क्लब स्काउट गाइड के प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। गुरुवार को कैराना के गांव भूरा में स्थित मदरसा जाहिदिया फेज-ए-कामिल में जमीयत यूथ क्लब की ओर से स्वागत समारोह आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राजस्थान के पाली में आयोजित 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटे प्रतिभागियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि मौलाना ताहिर ने कहा कि स्काउट गाइड के युवा हर क्षेत्र में अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहें हैं। इस दौरान मौलाना वासिल अलहुसैनी, मौलाना नाजिम, मौलाना इमरान, मौलाना जाबिर आदि मौजूद रहें।

