Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

चौक बाजार में सौंदर्यीकरण से एक सप्ताह में हटाएं अतिक्रमण

  • नगर पंचायत में बैठक लेकर ईओ ने कार्रवाई की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: नगर के चौक बाजार में किए गए सौंदर्यीकरण के बाद सब्जी आदि के दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी ने दुकानदारों की एक बैठक ली। जिसमें अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए।

थानाभवन नगर के चौक बाजार सब्जी मंडी का कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के प्रयासों से सौंदर्यीकरण कराया गया है। चौक बाजार के भव्य सौंदर्यीकरण के साथ ही चौक बाजार में स्थित सब्जी आदि की दुकानों के लिए पैनल लगाकर दुकानों के लिए स्थान निर्धारित कर दिया गया था।

इन पटरी दुकानदारों ने निर्धारित स्थान के अलावा भी अपनी दुकानें आगे बढ़ा ली। यही नहीं दुकान के ऊपर पलियां बांधकर किए गए सौंदर्यीकरण के कार्य को भी छिपा दिया। बाजार चौक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा किए गए ध्वजारोहण स्थल पर भी सब्जियों की टोकरिया रखकर अतिक्रमण कर लिया गया है।

जिसको लेकर बुधवार को ईओ मेघा गुप्ता ने पटरी व ठेली दुकानदारों की नगर पंचायत कार्यालय पर एक बैठक बुलाई। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने दुकानदारों को निर्धारित स्थान तक दुकानें लगाने, दुकानों के ऊपर से पलिया हटाकर छतरियां लगाने, सेनानी झंडे स्थल से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अगर कोई दोबारा अतिक्रमण करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने एक सप्ताह का समय देते हुए सभी दुकानदारों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img