Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

भाजपा में बगावत जारी, पहली सूची के साथ कांग्रेस में भी बवाल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव के टिकट के लिए भाजपा में चार सितंबर से शुरू हुई बगावत थमने का नाम नहीं ले रही। तीसरे दिन भी पदाधिकारियों का इस्तीफा देने का सिलसिला और विरोध जारी रहा। शुक्रवार को पार्टी के 72 नेताओं और सदस्यों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उधर, भाजपा ने अलग-अलग स्तर पर रूठों को मनाना शुरू कर दिया है।

पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज को दिल्ली बुलाया गया है। सावित्री जिंदल भी दिल्ली पहुंच गई हैं। वह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर सकती हैं। उनके शनिवार देर रात या रविवार को हिसार वापस आने की संभावना है। सावित्री जिंदल के समर्थक अब उनके अगले आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

उधर, सीएम नायब सिंह सैनी ने रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय में बैठक के बाद साफ कर दिया कि टिकट किसी की भी बदली नहीं जाएगी। दूसरी ओर, कांग्रेस में प्रत्याशियों की सूची आने के पहले ही दिन विरोध के स्वर उठने लगे हैं। हिसार से दिल्ली पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय पर हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया की गाड़ी के सामने नारेबाजी की।

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम सौंपे पत्र में कहा कि पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला और नरेश सेलवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। इनको टिकट न दिया जाए। वहीं, बहादुरगढ़ में कांग्रेस नेता राजेश जून ने 11 सितंबर को नामांकन करने का एलान करते हुए कहा कि पार्टी टिकट देती है तो ठीक वरना निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

महेंद्रगढ़: प्रो. रामबिलास शर्मा को भी टिकट कटने का डर है। टिकट घोषित होने से पहले ही उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाकर अपनी ताकत दिखाई।

रेवाड़ी : भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण यादव के खिलाफ केशव चौधरी के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव, पर्यटन निगम के पूर्व चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव और पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने भी बैठक की।

उकलाना : अनूप धानक को प्रत्याशी बनाने के विरोध में 20 सरपंचों और ब्लॉक समिति सदस्यों ने भाजपा छोड़ने का एलान किया।

तोशाम : पूर्व विधायक शशिरंजन परमार ने अपने निवास पर कार्यकर्ताओं संग बैठक की। नगर परिषद चेयरपर्सन के प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने परमार का समर्थन किया।

कलायत : पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा को उम्मीदवार बनाने पर राजौंद मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजीव दीक्षित ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। शनिवार को महापंचायत में फैसला लिया जाएगा। भाजपा नेता सलिंद्र प्रताप राणा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया।

राई : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर स्थानीय कार्यकर्ता को टिकट देने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली से भी मुलाकात की।

बरवाला : भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा की बैठक में टिकट के दावेदार रहे पूर्व विधायक वेद नारंग, पूर्व चेयरमैन रणधीर धीरू, प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेंद्र नहीं आए।

रादौर: पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने समर्थकों की बैठक में भाजपा प्रत्याशी श्याम सिंह राणा को गद्दार बताते हुए 2014 के चुनाव में झूठा हलफनामा देने का आरोप लगाया। कांबोज ने भाजपा को अपनी मां बताते हुए कहा कि वह पार्टी में ही रहेंगे, लेकिन यदि पार्टी ने दो दिन में प्रत्याशी न बदला तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे।

गुड़गांव : टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ दी।

करनाल : निवर्तमान मेयर रेणू बाला गुप्ता ने टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आठ सितंबर को बैठक के बाद फैसला करने की बात कही। स्वच्छ भारत मिशन उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने भी टिकट न मिलने पर नाराजगी जताई। वह भी रविवार को बैठक करेंगे।

पानीपत : शहरी विधानसभा से पूर्व पार्षद लोकेश नांगरू ने आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का एलान किया। पूर्व सांसद संजय भाटिया भी उनको मनाने पहुंचे, लेकिन उन्होंने कार्यकर्ताओं पर फैसला छोड़ने की बात कहकर उनको टाल दिया।

समालखा : प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय छौक्कर ने शुक्रवार सुबह पद से इस्तीफा दे दिया। वे निर्दलीय चुनाव लड़ेगे। शहरी मंडल अध्यक्ष नरेश कौशिक समेत 49 लोगों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है। कौशिक आठ सितंबर को चुनाव लड़ने पर फैसला लेंगे।

कालका: पूर्व विधायक लतिका शर्मा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रो पड़ीं। उन्होंने फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है।

बहादुरगढ़: टिकट नहीं मिलने पर समर्थकों की बैठक में पूर्व विधायक नरेश कौशिक के आंसू निकल पड़े। उन्होंने कहा कि नौ सितंबर तक पार्टी ने फैसला नहीं बदला तो दस सितंबर को वे बड़ा फैसला ले सकते हैं।

मिलकर काम करें: सीएम सैनी

दोपहर करीब 3 बजे मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालयान, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, डॉ. अर्चना गुप्ता व कृष्ण बेदी के साथ शाम 6 बजे तक बैठक की।

इसके बाद टिकट को लेकर मिलने आए नेताओं से एक-एक कर मुलाकात की। समझाया कि कमल का फूल एक ही है। मिलकर चुनाव में काम करें। मिलने वालों में सफीदों से कर्मबीर सैनी, रेवाड़ी से रणधीर कापड़ीवास, बावल से कृष्ण वाल्मीकि, रोहतक शहर से पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, रमेश भाटिया, गोहाना से उमेश शर्मा व दूसरे नेता भी शामिल रहे। हालांकि, पार्टी ने रोहतक शहर से टिकट अभी घोषित नहीं किया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img