- शिवानी ने लिखा, सुखविंद जोशिला ने किया संगीतबद्ध
जनवाणी संवाददाता |
शामली: शहर के विख्यात भजन गायक नीरज ‘तूफानी’ के टी-सीरीज पर रिलीज भजन एलबम ‘मौज लगी ए’ का विमोचन धूमधाम से किया गया। रविवार को शहर के विख्यात भजन गायक नीरज तूफानी के भजन एलबम ‘मौज लगी ए’ का विमोचन कैराना रोड स्थित एक रेस्टोंरेंट में बहुत ही धूमधाम से हुआ। इस भजन को विश्व विख्यात बॉलीवुड गायक मास्टर सलीम के संरक्षण और अंतर्राष्ट्रीय म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज ने रिकॉर्ड किया। इस भजन को शिवानी टांक जम्मू ने लिखा। संगीत सुखविंदर जोशीला ने दिया। वीडियो एडिटर विजय रहे है।
भजन एलबम विमोचन के मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी सुखचैन वालिया, उदय प्रताप सिंह विद्युत अधिकारी रहे। विशिष्ठ अतिथि पंडित दिनेश पाठक, उत्तम नामदेव, वैद्य उपेंद्र द्विवेदी रहे। सभी अतिथियों के द्वारा सयुक्त रूप से मां सरस्वती के समुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का आगाज उत्तम नामदेव ने गणेश व पंडित रवि पाठक ने सरस्वती गाकर किया। नीरज ने इस कामयाबी का श्रेय प्रसिद्ध गीतकार अपने गुरु लाल सिंह ‘लचक’ को दिया। नीरज ने बताया कि शामली से टी-सीरीज तक के सफर में विशेष रूप से प्रेम शाह कोटि व अशोक निर्वाल का विशेष सहयोग रहा है। बालीवुड में बतौर डायरेक्टर अपना सिक्का जमा चुके शहर के योगेश भारद्वाज, लेखक प्रवीण तरार ने आनलाइन शुभाकामनाएं दी।
इस अवसर पर कवि प्रदीप मायूस, दिनेश पाठक, मदन प्रधान खेड़ी, सीएल शर्मा, विवेक प्रेमी, रजत, निशांत पाठक, ब्रिजेश वशिष्ठ, दीपक धवन, मुन्ना, मुकेश बजरंगी, मोहित, डा. मांगेराम, सचिन उपाधाय आशुतोष, मुकेश गर्ग मैनेजर, धीरज आदि उपस्थित रहे।

