Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

‘सैराट’ गर्ल रिंकू राजगुरु

CINEWANI 1


3 जून 2001 को महाराष्ट्र के अकलुज गांव में जन्मी ‘सैराट गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस रिंकू राजगुरु ने महज 15 साल की उम्र में अपने एक्टिंग कैरियर की शुरूआत की। रिंकू को पहली फिल्म बेहद नाटकीय अंदाज में मिली थी। कहते हैं कि ‘सैराट’ के डायरेक्टर नागराज मुंजले अपनी फिल्म के लिए शूटिंग लोकेशन तलाशने अकलुज गांव गए थे, वहां नागराज की नजर रिंकू पर पड़ी तो उन्होंने रिंकू को फिल्म का आॅफर दिया।

रिंकू और उनकी फैमिली की स्वीकृति मिलने के महज 10 मिनट के अंदर, औपचारिक आॅडिशन लेने के बाद रिंकू को मराठी फिल्म ‘सैराट’ (2016) के लिए चुन लिया गया। ‘सैराट’ (2016) साइन करते वक्त रिंकू 10वीं में पढ़ रही थीं, लेकिन फिल्म की शूटिंग की वजह से रिंकू काफी दिनों तक स्कूल नहीं जा सकी। अटेंडेंस कम होने की वजह से रिंकू को स्कूल से निकाले जाने की खबरें भी आर्इं।

लेकिन जब ‘सैराट’ के लिए रिंकू को नेशनल अवॉर्ड मिला तो स्कूल प्रशासन ने इस तरह की खबरें का खंडन कर दिया। ‘सैराट’ बॉक्स आॅफिस पर ब्लॉक बस्टर साबित हुई। इसके बाद लोग रिंकू को पहचानने लगे। ‘सैराट’ (2016) की अर्चना पाटिल की भूमिका के लिए उन्होंने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सहित फिल्मफेयर अवार्ड्स मराठी 2017 में सर्वश्रेष्ठ फीमेल डेब्यू और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में दो फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते।

रिंकू राजगुरु का जन्म 3 जून 2001 को महाराष्ट्र के अकलुज में हुआ था। उन्होंने अकलुज के एक स्कूल से 2017 में 10वीं 10वीं और टेंभुर्नी के जय तुलजाभवानी आर्ट्स एंड साइंस जूनियर आश्रम कॉलेज से 2019 में 12वीं किया।

‘सैराट’ से मिली शोहरत के बाद रिंकू की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। ‘सैराट’ (2016) के कन्नड़ रीमेक, मनसु मल्लिगे (2017) में, रिंकू राजगुरु ने अपनी ‘सैराट’ की भूमिका को दोहराया। यह उनकी कन्नड़ डेब्यू फिल्म भी थी। ‘सैराट’ के अलावा रिंकू राजगुरू ने ‘कागर’ (2019) ‘मेकअप’ (2020) और ‘आठवा रंग प्रेमाचा’ (2022) जैसी फिल्में कीं।

इस वक्त वह मराठी फिल्म ‘खिल्लर’ कर रही हैं। यह अगले साल रिलीज होगी। रिंकू राजगुरू ने 2020 में फिल्म अनपॉज्ड से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उसके बाद वह जी5 की फिल्म ‘200 हल्ला हो’ (2021) और नेटफ्लिक्स फिल्म ‘अनकही कहानिया’ (2021) और ‘झुंड’ (2022) जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आर्इं।

इस वक्त वह एक हिंदी फिल्म ‘पिंगा’ कर रही हैं। रिंकू राजगुरु ने 2020 में हॉटस्टार की एक्शन-कॉमेडी वेब सिरीज ‘हंड्रेड’ से डिजिटल डेब्यू किया। इसमें उन्होंने नेत्रा पाटिल का जो किरदार निभाया उसे काफी अधिक पसंद किया गया।


janwani address 9

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img