Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

शेयर बाजार: लगातार गिरावट जारी, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर हुए क्लोज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: शेयर मार्केट में आज भी दिनभर कारोबार के दौरान बिकवाली देखने को मिली है। आज के कारोबार के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों स्टॉक गिरावट के साथ बंद हुए। आज के कारोबार के बाद सेंसेक्स 104.67 अंक यानी 0.18 फीसदी गिरकर 57,892.01 के लेवल पर बंद हुए। इसके अलावा निफ्टी इंडेक्स 17.60 अंक यानी 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 17,304.60 के लेवल पर बंद हुए।

HDFC रहा टॉप गेनर

आज के कारोबार के बाद सेंसेक्स के 30 में से 8 स्टॉक्स हरे निशान में क्लोज हुए हैं। इसके अलावा 22 शेयर्स लाल निशान में क्लोज हुए हैं। आज टॉप गेनर की लिस्ट में HDFC बैंक 1.73 फीसदी चढ़कर 2411 के लेवल पर बंद हुआ है. इसके अलावा रिलायंस, पॉवर ग्रिड, एचयूएल, एलटी, आईटीसी, टेक महिंद्रा और टाइटन के स्टॉक्स में भी अच्छी खरीदारी रही।

किन कंपनियों के शेयर्स फिसले?

इसके अलावा गिरावट वाले स्टॉक्स की लिस्ट में ICICI Bank के शेयर्स सबसे ज्यादा फिसले। ICICI Bank 2.29 फीसदी की गिरावट के साथ 747 के लेवल पर बंद हुए. इसके अलावा एक्सिस बैंक, अल्ट्रा केमिकल, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया, टीसीएस, कोटक बैंक, सन फार्मा, एसबीआई, HDFC Bank, Maruti, NTPC समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट देखने को मिली है।

किन सेक्टर में रही तेजी

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज निफ्टी ऑयल एंड गैस सेक्टर और निफ्टी FMCG सेक्टर हरे निशान में बंद हुए हैं। इसके अलावा सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए हैं।

लाल निशान में बंद हुए ये सेक्टर

आज के कारोबार के बाद निफ्टी बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी, मीडिया, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर लाल निशान में बंद हुए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img