Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

छह लेखपालों को भेजा गया कारण बताओ नोटिस

  • शासन के निर्देशों का अनुपालन नहीं होने पर मांगा गया स्पष्टीकरण
  • मंडल से आई टीम ने दिया रबी सीजन फसल की क्राप कटिंग का प्रशिक्षण, शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर जोर

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: किसान हितों को लेकर शासन भले ही चिंतित नजर आता हो, लेकिन किसानों के हितों के तहत खरीफ क्रॉप कटिंग के लिए दिए गये लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभागीय स्तर पर हो रही जोरआजमाइश पर राजस्व विभाग की टीम की लापरवाही पूरी तरह से पानी फेरने वाली साबित हो रही है। खरीफ सीजन की क्रॉप कटिंग की ऑनलाइन प्रक्रिया को लेकर राजस्व विभाग पूरी तरह से लापरवाह साबित हो रहा है।

इसमें मुख्य तौर पर लेखपालों की लापरवाही के कारण मुजफ्फरनगर जनपद ऑनलाइन खरीफ फसल क्रॉप कटिंग में सहारनपुर मंडल में फिसड्डी साबित हुआ है। 178 गांवों में से केवल 3 गांवों में ही काम किया गया है, जिस पर चिंता जाहिर की गई। शासन की विभाग के प्रति नाराजगी के कारण गंभीर स्तर पर लापरवाही बरतने वाले करीब 6 लेखपालों को विभागीय अफसरों ने जवाबहेदी सुनिश्चित करते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही रबी सीजन में फसल क्रॉप कटिंग के लिए सीसी एग्री एप पर प्रदर्शन बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। इसके लिए जल्द ही लेखपालों का विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है।
कलेक्ट्रेट स्थित चौ. चरण सिंह सभाकक्ष में शुक्रवार को खरीफ फसल क्रॉप कटिंग की समीक्षा एवं रबी फसल क्रॉप कटिंग की तैयारियों के लिए प्रशिक्षण सभा का आयोजन किया गया। इसमें संख्यिकी विभाग की मंडलीय टीम के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मिलकर आपसी समन्वय पर जोर देते हुए लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान मंडलीय अधिकारियों ने इस बात पर नाराजगी जताई की खरीफ फसल की क्रॉप कटिंग के लिए शासन की विशेष प्राथमिकता वाले सीसी एग्री एप पर काम ही नहीं किया गया है। इसके लिए राजस्व निरीक्षकों के कार्य के साथ ही फील्ड में लगाये गये लेखपालों की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कार्य में सुधार के निर्देश दिये गये हैं। बैठक में आये मंडलीय सांख्यिकी अधिकारी सहारनपुर दीपक ओली ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि सीसी एग्री एप पर क्रॉप कटिंग की फीडिंग को शासन द्वारा अनिवार्य किया जा रहा है, क्योंकि जल्द ही इसी ऑनलाइन व्यवस्था के आधार पर किसानों को फसल बीमा, क्षतिपूर्ति के साथ ही अन्य सुविधा और सहायता प्रदान करने का काम किया जायेगा। इसमें लापरवाही को लेकर शासन बेहद सख्त है और लगातार कार्यवाही की जा रही है। यदि सुधार नहीं हुआ तो मुजफ्फरनगर जनपद भी कार्यवाही की जद में होगा।
बता दें कि राजस्व और संख्यिकी विभाग की टीम मिलकर क्रॉप कटिंग का कार्य करती है। बताया गया कि खरीफ क्राप कटिंग के आधार पर ही जनपद में धान की फसल की औसतन उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं। क्रॉप कटिंग कर इसका मूल्यांकन होता और मानक से कम उपज होने पर किसानों को सरकार की तरफ से क्षति पूर्ति का लाभ मिलता है। एक गांव में चार-चार स्थानों से क्रॉप कटिंग कराई जाती है। इसमें 20 हेक्टेयर या इससे अधिक फसल वाले गांवों को ही शामिल किया जाता है। क्राप कटिंग के लिए एक वर्ग मीटर की सरिया की बनाये गये यंत्र से रैंडमली डालकर कटाई कर ली जाती है और उसकी पिटाई करके उसका औसत उत्पादन निकाल लिया जाता है। इस प्रकार पूरे प्रक्षेत्र पर औसत उत्पादन का आंकलन कर उत्पादन प्राप्त कर लिया जाता है। बताया कि वर्ष 2022 की खरीफ कटिंग से ब्लाक तहसील एवं जिले की औसत उपज के बारे में जानकारी मिलती है और इससे शासन को अवगत कराया जाता है। इसी रिपोर्ट के आधार पर जनपद का फसल उत्पादन तय होता है।
जिले की सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रियंका यादव ने बताया कि आज खरीफ क्रॉप कटिंग 2022-23 की समीक्षा के साथ ही रबी क्रॉप कटिंग 2022-23 के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें सभी राजस्व निरीक्षकों को बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि खरीफ क्रॉप कटिंग में धान की फसल के मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्तर पर काम किया गया है। ऑनलाइन के लिए सीसी एग्री एप पर जो लक्ष्य दिया गया था, उसमें जिला बुरी तरह से पिछड़ा है। जिले में 712 स्थान यानि 178 गांवों में सीसी एग्री एप के जरिये क्रॉप कटिंग कराकर आंकड़े दिये जाने थे, लेकिन इसमें केवल 12 स्थानों यानि 4 गांवों के आंकड़े ही दिये गये हैं। इसमें तालिका-1, 2, 3 नहीं दी जा रही है। भार तालिका और भाव तालिका में आंकड़े नहीं दिये गये हैं। बार बार चेतावनियों को भी फील्ड में लगाये गये लेखपालों के द्वारा लापरवाही बरती गयी है। इसके लिए शासन स्तर पर भी नाराजगी जताई गई है। अब 15 जनवरी तक पूर्ण आंकड़े मांगे गये है, 30 जनवरी तक शासन को यह आंकड़े भेजे जायेंगे। इसके बाद धान की औसत उपज का आंकड़ो जनवरी तक शासन स्तर से जारी हो पायेगा। उन्होंने बताया कि सही क्षेत्रफल नहीं दिये जाने के कारण भी गलती हो रही है। इसके लिए राजस्व निरीक्षकों से सही क्षेत्रफल भरने पर जोर दिया गया है। उन्होंने बताया कि खरीफ क्रॉप कटिंग में गंभीर स्तर पर लापरवाही बरतने वाले 6 लेखपालों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। रबी क्रॉप कटिंग के लिए जनपद में 708 स्थान चिन्हित किये गये हैं। इसके लिए लेखपालों को जल्द ही सीसी एग्री एप फीडिंग के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से मंडलीय सांख्यिकी अधिकारी सहारनपुर दीपक ओली, प्रभारी सांख्यिकी अधिकारी सहारनपुर चकलेश्वर सिंह, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी सहारनपुर प्रदीप कुमार और सहायक सांख्यिकी अधिकारी मुजफ्फरनगर प्रियंका यादव के अलावा राजस्व निरीक्षक संजीव शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, ब्रह्मपाल त्यागी, हितकर कुमार, कैलाश चन्द, ऊधल सिंह, राजकिशोर त्यागी, कृष्णचंद, सोमपाल सिंह, प्रमोद कुमार, रामनारायण, ओमप्रकाश चौहान, इस्लाम खां, अनुज कुमार शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, ललित मोहन, राकेश वर्मा, वीरभान सिंह और सोमनाथ मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img