जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय पर अभिकर्ता यूनियन के बैनर तले अभिकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
एलआईसी कार्यालय पर यूनियन के बैनर तले काफी संख्या में अभिकर्ता एकत्रित हुए। अभिकर्ताओं ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान अभिकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। अभिकर्ताओं का कहना था कि पॉलिसीधारक के बोनस में बढ़ोतरी की जाए।
लोन ब्याज दर कम की जाए, ग्रेच्युटी व ग्रुप इंश्योरेंस में बढ़ोतरी की जाए, पॉलिसी पर जीएसटी संग्रह बन्द की जाए, ऑनलाइन व डायरेक्ट सेलिंग पूर्ण रूप से बन्द की जाए। अभिकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि इन सभी मांगों को जल्द पूरा किया जाए।

